Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नेताओं को कभी अर्श पर तो, कभी फर्श पर बिठाते रहे हैं किशनगंज के वोटर: प्रो. डा. सजल प्रसाद
    राज्य

    नेताओं को कभी अर्श पर तो, कभी फर्श पर बिठाते रहे हैं किशनगंज के वोटर: प्रो. डा. सजल प्रसाद

    adminBy adminApril 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किशनगंज। वर्ष 1952 से ही है किशनगंज संसदीय क्षेत्र 65-68 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता बहुल रहा है।

    जिले के लोगों की अमन-चैन पसंदगी और हिन्दू-मुस्लिम भाईचारगी पूरे देश में एक मिसाल है। वर्ष 1967 में ज़मीन से जुड़े पक्के समाजवादी नेता लखन लाल कपूर को हिन्दू-मुस्लिम मतदाताओं ने मिलकर सांसद चुना था। और, उनका नाम अबतक के किशनगंज संसदीय इतिहास में एकमात्र हिन्दू सांसद के रूप में दर्ज है।

    बाबरी मस्जिद प्रकरण के समय मुस्लिम नेता के रूप में उभरे सैयद शहाबुद्दीन (पूर्व आई.एफ.एस अधिकारी) वर्ष 1985 के लोकसभा उप चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए थे। इस तरह 1985 में ही पहली बार किशनगंज पूरे देश में सुर्खियों में आया था और आज तक सुर्खियों में है। वर्ष 1989 में सीटिंग एम.पी. होने के बावजूद सैयद शहाबुद्दीन का नामांकन पत्र आश्चर्यजनक रूप से रद्द हो गया था और वे किशनगंज से चुनाव नहीं लड़ सके थे। वर्ष 1989 में प्रख्यात पत्रकार एम.जे.अक़बर कांग्रेस टिकट पर सांसद चुने गए थे। लेकिन, 1991 के लोकसभा चुनाव में एम.जे. अक़बर को मात्र 80 हजार वोट ही मिले थे और वे बुरी तरह पराजित हुए थे।

    वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन नामांकन समाप्त होने के सिर्फ़ दो मिनट पहले नाटकीय ढंग से सैयद शहाबुद्दीन नामजदगी का पर्चा दाख़िल कर पाए थे और वे दूसरी बार किशनगंज के सांसद चुने गए थे। नामांकन करने के लिए उन्हें अप्रत्याशित रूप से सरकारी विमान से पटना से सीधे किशनगंज भेजा गया था। वर्ष 1996 में प्रखर मुस्लिम नेता के रूप में स्थापित एवं सीटिंग सांसद सैयद शहाबुद्दीन ने टिकट नहीं मिलने पर जब निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी लोकप्रियता जाननी चाही तो, उन्हें बहुत निराश होना पड़ा था। उन्हें मात्र 9 हजार वोट ही मिले थे। उनकी ज़मानत तक ज़ब्त हो गई थी और उन्हें बड़े बेआबरू होकर यह कूचा छोड़ना पड़ा था। वर्ष 1996 में हुए त्रिकोणीय मुक़ाबले में पहली बार मो. तस्लीमुद्दीन किशनगंज के सांसद चुने गए थे। वर्ष 1998 में भी वे दोबारा एमपी चुने गए। वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में मुस्लिम मतदाता बहुल किशनगंज से भाजपा टिकट पर सैयद शाहनवाज़ हुसैन सांसद निर्वाचित हुए।

    अपने कार्यकाल में शाहनवाज़ हुसैन करीब आधा दर्जन मंत्रालयों में मंत्री रहे। वर्ष 2004 में मो. तस्लीमुद्दीन किशनगंज से तीसरी बार राजद टिकट पर सांसद चुने गए थे और पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सीटिंग सांसद शाहनवाज़ हुसैन को मुंह की खानी पड़ी थी। वोटरों की तराजू पर तौले जाने के कारण तस्लीमुद्दीन और शाहनवाज़ हुसैन की राजनीतिक लड़ाई विकास के मुद्दे पर केन्द्रित रही और इस कारण वर्ष 1999 से 2009 तक के 10 वर्ष किशनगंज के लिए यादगार रहे। इन 10 वर्षों में किशनगंज को विकास की कई परियोजनाएं तोहफ़े में मिलीं।सुरजापुरी मुस्लिम मतदाता बहुल होने के बावजूद वर्ष 1952 से वर्ष 2009 तक कोई सुरजापुरी मुस्लिम नेता सांसद चुने नहीं जा सके थे। जबकि सुरजापुरी मुस्लिम नेता मौलाना असरारुल हक़ क़ासमी कांग्रेस पार्टी सहित कई अन्य दलों के टिकट पर और निर्दलीय भी चार बार लोकसभा चुनाव लड़े थे, परंतु वे चुनाव नहीं जीत सके थे। वर्ष 2009 में पहली बार किसी सुरजापुरी मुस्लिम नेता को किशनगंज लोकसभा चुनाव में सफलता मिली और वे मौलाना असरारुल हक़ क़ासमी ही थे। इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था। जबकि राजद टिकट पर लड़े तस्लीमुद्दीन बुरी तरह चुनाव हार गए थे। वर्ष 2014 में भी मौलाना लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। मौलाना असरारुल हक़ क़ासमी के इंतकाल के बाद वर्ष 2019 में डा. मो. जावेद आजाद को कांग्रेस का टिकट मिला और त्रिकोणीय मुकाबले में वे पहली बार सांसद चुने गए। प्रो. डा. सजल प्रसाद ने रविवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन 26 अप्रैल को वोटर किशनगंज संसदीय इतिहास का नया अध्याय लिखेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म ‘दो और दो प्यार’ की कमाई बढ़ी, दूसरे दिन कमाए 85 लाख रुपये
    Next Article एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, पकंज पहुंचे कोलकाता
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version