Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता
    राज्य

    बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बक्सर। बक्सर जिले में इस वर्ष धान खरीद के सरकारी लक्ष्य में भारी कटौती किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य काफी कम निर्धारित किया है, जिससे जिले के किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। बीते साल जहां एक लाख 77 हजार 229 टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया था, वहीं इस वर्ष इसे घटाकर एक लाख 28 हजार 796 टन कर दिया गया है। इस तरह करीब 48 हजार टन की कटौती ने किसानों की उम्मीदों पर असर डाला है।

    धान खरीद लक्ष्य में कमी का सीधा प्रभाव जिले के सभी पैक्सों पर पड़ेगा। पैक्स स्तर पर खरीद की मात्रा कम होने से बड़ी संख्या में किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित रह सकते हैं। किसानों का कहना है कि पहले से ही खुले बाजार में धान का भाव काफी नीचे चल रहा है, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे हालात में सरकारी खरीद ही किसानों के लिए सबसे बड़ा सहारा थी।

    मौसम की मार ने भी किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं असमय बारिश तो कहीं सूखे जैसे हालात के कारण फसल की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद जब धान खरीद लक्ष्य घटा दिया गया, तो किसानों में निराशा फैल गई है।

    किसानों ने सरकार से धान खरीद लक्ष्य बढ़ाने और सभी योग्य किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित करने की मांग की है। जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रमा राम ने बताया कि इस वर्ष जिले को धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 28 हजार 796 टन ही प्राप्त हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025

      नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

      December 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
      • मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version