लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदान शुरू होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो गया। आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आदिवासी अधिकार और अनुच्छेद 370 सहित कुछ मुद्दे भी दांव पर हैं।

पहले चरण की ये सीटें तय करेंगी चुनाव की दशा और दिशा

बीकानेर लोकसभा सीट को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन 2004 से यह सीट भाजपा का गढ़ बन गया है। 19 अप्रैल को मौजूदा सांसद, भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल चौथी बार कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

यह एक ऐसी लड़ाई है जहां कांग्रेस इस बार जीत की उम्मीद कर रही है। भाजपा सांसद ने 2009 से लगातार चार बार सीट जीती है। अर्जुन राम मेघवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का भी हिस्सा थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व राज्य मंत्री हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version