Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नासिक में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, पथराव में 31 पुलिसकर्मी घायल, 15 गिरफ्तार
    देश

    नासिक में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, पथराव में 31 पुलिसकर्मी घायल, 15 गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। नासिक जिले की काठे गली इलाके में बुधवार को तडक़े अवैध सातपीर दरगाह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों सहित 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

    नासिक के पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि अवैध सातपीर दरगाह पर अवैध निर्माण करा लिया गया था। उसे हटाया जा रहा था। तभी भारी भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय अचानक पथराव शुरु हो गया। पुलिस ने आंसू गैस और हल्के लाठीचार्ज का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भीड़ द्वारा किये गए पथराव में 31 पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हुए हैं। भीड़ में शामिल संदिग्ध हमलावरों की 57 बाइकें पुलिस ने जब्त कर ली गई हैं।

    उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और सतपीर दरगाह के अवैध निर्माण को दो जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया है। नासिक नगर निगम की टीम मौके पर मलबा तेजी से हटा रही है। फिलहाल काठे गली इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और यहां तनावपूर्ण शांति है।

    दरअसल नासिक नगर निगम ने अवैध सातपीर दरगाह पर बने अवैध निर्माण कार्य को 15 दिनों के भीतर हटाने का नोटिस जारी किया था। लेकिन इस दौरान दरगाह में बने अवैध निर्माण कार्य को हटाया नहीं गया था, इसी वजह से नासिक नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुर्शिदाबाद में लौटे 140 लोग, शांति बहाल करने में जुटी पुलिस और बीएसएफ
    Next Article कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोली भाजपा, गांधी परिवार देश के कानून से ऊपर नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह

      October 30, 2025

      मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

      October 30, 2025

      कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी

      October 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version