Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत को लागू करे झामुमो : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत को लागू करे झामुमो : प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा ने झामुमो के पार्टी संविधान संशोधन की बात पर किया कटाक्ष
    झामुमो का अगला कार्यकारी अध्यक्ष एससी या ओबीसी समुदाय से बने
    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 14-15 अप्रैल को होने वाले 13वें अधिवेशन के अवसर पर पार्टी के संविधान में संशोधन के प्रयास पर कटाक्ष किया है। प्रतुल ने झामुमो को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पार्टी सच में लोकतांत्रिक और प्रजातांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करती है तो वह अपने संविधान में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू करे। प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा इतना हिम्मत कभी नहीं जुटा सकता। वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। हेमंत सोरेन कभी नहीं चाहेंगे कि पार्टी पर उनकी पकड़ ढीली हो। इसलिए इस तरह के पार्टी के संविधान संशोधन की झामुमो में कोई संभावना नहीं। जबकि ऐसे बदलाव पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के लिए अत्यंत जरूरी हैं।

    प्रतुल ने कहा कि सोरेन परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य सांसद, विधायक या पार्टी के विभिन्न पदों पर काबिज हैं। एक ही परिवार का पूरे तरीके से पार्टी पर कब्जा है। प्रतुल ने कहा कि झामुमो पिछड़ों और अनुसूचित जाति समुदाय को भी हक देने की बात करता है। अब समय आ गया है कि पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष का पद इन्हीं समुदायों में से किसी एक को मिले।

    प्रतुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, ये कोई नहीं बता सकता। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा का अगला अध्यक्ष और अगला कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन परिवार से ही होगा। प्रजातांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली पार्टियों और परिवारवादी पार्टियों में यही फर्क होता है। प्रतुल ने कहा कि झामुमो ने पूरे तरीके से अपने सांगठनिक चुनाव को लेकर जनता की आंखों में धूल झोंका है। कांके रोड से जो आदेश आता है, उसका अनुपालन जिला ही नहीं ब्लॉक लेवल तक की कमेटी में किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा का सांगठनिक चुनाव महज आईवॉश बनकर रह गया।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप की टैरिफ नीति से भारत पर छाया मंदी का खतरा
    Next Article पूरे देश में आज से ही लागू हो गया नया वक्फ कानून, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version