Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ट्रंप के टैरिफ के कारण दुनिया के ज्यादातर बाजार दबाव में, एशियाई बाजारों में भी गिरावट
    बिजनेस

    ट्रंप के टैरिफ के कारण दुनिया के ज्यादातर बाजार दबाव में, एशियाई बाजारों में भी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ-साफ नजर आने लगा है। इसकी वजह से ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में ही बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होने की वजह से दुनिया भर के बाजारों में जहां दबाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं अमेरिकी बाजार के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,670.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 151.16 अंक यानी 0.87 प्रतिशत उछल कर 17,601.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 781.52 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 41,443.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,608.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत फिसल कर 7,858.83 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 149.14 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,390.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा बिकवाली होने के कारण हर ओर गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि ताइवान और इंडोनेशिया के स्टॉक मार्केट में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    गिफ्ट निफ्टी 106 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,324.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.92 प्रतिशत लुढ़क कर 2,482.91 अंक के स्तर तक गिर गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,067.83 अंक यानी 2.99 प्रतिशत फिसल कर 34,658.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 382.38 अंक यानी 1.65 प्रतिशत टूट कर 22,820.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,159.76 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत लुढ़क कर 3,333.09 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,950.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोतिहारी में चलती लग्जरी बस में लगी आग,बाल-बाल बचे 150 यात्री
    Next Article बड़ी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, सेंसेक्स निचले स्तर से 590 अंक से अधिक उछला
    shivam kumar

      Related Posts

      टॉप पांच कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ रुपये बढ़ा, टीसीएस को ज्‍यादा फायदा

      December 7, 2025

      आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 7.3 फीसदी किया

      December 5, 2025

      सोना 940 रुपये तक सस्ता, 24K 1.29L के नीचे; चांदी भी 190K के आसपास

      December 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version