Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य में सरकार बनाने के लिए गांव की ओर जायें भाजपा कार्यकर्ता : रघुवर दास
    Top Story

    राज्य में सरकार बनाने के लिए गांव की ओर जायें भाजपा कार्यकर्ता : रघुवर दास

    shivam kumarBy shivam kumarApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खिजरी विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व सीएम
    रांची। पूर्व सीएम और ओड़िशा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को खिजरी विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है न कि परिवार की। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है। यह एक विचारधारा की पार्टी है। हमारा सिद्धांत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय है। भाजपा को पार्टी का कार्यकर्ता ही मजबूती प्रदान करता है। रघुवर ने कहा कि बिना हार और जीत की चिंता किये जनता को जोड़ने का काम कार्यकर्ता करता है। आज हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम राज्य सरकार की कमियों को जनता तक ले जायें। उन्हें समझाएं और बतायें कि किस तरह से राज्य सरकार हमारे अधिकारों का हनन कर रही है। राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है तो कार्यकर्ताओं को गांवों तक जाना होगा। आज राज्य की जनता के बीच कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर त्राहिमाम है। राज्य के हर ब्लॉक के सीओ से लेकर सीएमओ तक सभी अधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। ब्लॉक और थाना के अधिकारी सीना ठोक कर कहते हैं कि देकर आये हैं तो लेंगे ही। मतलब राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन गया है। राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण आज सनातन धर्म को मानने वाली जनता अपना पर्व त्योहार भी खुल कर नहीं मना सकती है। चाहे रामनवमी हो, सरहुल हो या कोई और पर्व हो, उसमें एक विशेष समुदाय के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है। रघुवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि वे भाजपा गांव-गांव में जाकर जन जागरूकता अभियान चलायें। लोगों को सरकार की कमियों के बारे में बतायें। अगली सरकार भाजपा की बनाने को कार्यकर्ताओं को गांव की ओर जाना ही होगा। मौके पर पूर्व विधायक राम कुमार पाहन सहित अन्य भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने थामा झामुमो का दामन
    Next Article देशभर में यूपीआई सर्विस 3 घंटे रही बाधित, यूजर्स को पेमेंट करने में आई दिक्कत
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र

      July 27, 2025

      कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

      July 27, 2025

      जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, साैंपा ज्ञापन

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version