Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमेरिका में दिये राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- विदेशी धरती पर देश का करते हैं अपमान
    देश

    अमेरिका में दिये राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- विदेशी धरती पर देश का करते हैं अपमान

    shivam kumarBy shivam kumarApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली l कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा के दौरान बोस्टन यूनिवर्सिटी में भारतीय चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए समझौता करने वाला बताया। राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला करते हुए इसे विदेशी भूमि पर देश का अपमान बताया। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी भूमि पर जाकर वही कर रहे हैं, जो वो कई दशकों से करते आ रहे हैं, यानि भारत की बेइज्जती और भारत का अपमान। अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया है।

    सोमवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की हताशा है कि आज वो विदेशी भूमि पर जाकर भारत और भारत के महान लोकतंत्र को अपमानित कर रहे हैं और बदनाम कर रहे हैं। राहुल अमेरिका में जाकर इलेक्शन कमीशन को समझौता करने वाला बताते हैं। वो कहते हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव में जो मतदान हुआ, वो एक प्रकार से फर्जीवाड़ा था। महाराष्ट्र में भाजपा और उनके सहयोगियों को नहीं जीतना था लेकिन मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उसी समय झारखंड में भी चुनाव था, क्या आपने और हेमंत सोरेन ने इलेक्शन कमीशन से समझौता किया था?

    संबित पात्रा ने कहा कि आज से कांग्रेस के सभी बड़े नेता चोर मचाए शोर की तर्ज पर देश के भिन्न-भिन्न भागों में जाकर मां-बेटे को बचाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। ईडी ने सोनिया और राहुल को अपनी चार्जशीट में नामांकित किया है। उन दोनों के खिलाफ कोर्ट में जो कार्रवाई हो रही है, उसे लेकर कांग्रेस पूरे देश में एक अशांत माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि राहुल और देशवासियों से कहना चाहता हूं कि जो व्यक्ति (राहुल) और उनकी माता (सोनिया) 50 हजार के मुचलके पर जमानत पर बाहर हैं, वो विदेशी धरती पर जाकर हिंदुस्तान को अपमानित कर रहा है। अगर उन्हें लगता है कि लोग उन पर विश्वास करेंगे, तो ये उनका भ्रम है। 2018 में मां-बेटे को नेशनल हेराल्ड केस में 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिली थी।

    उन्होंने कहा कि ईडी के अनुसार 988 करोड़ रुपये का बोगस डोनेशन राहुल गांधी-सोनिया गांधी की जेब में गया है। मां-बेटे को लगता है कि वो बच जाएंगे तो ये गलत है। कानून के हाथ लंबे होते हैं, उनसे ये नहीं बचने वाले।

    भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि खरगे और पी. चिदंबरम जैसे कांग्रेस नेता कह रहे हैं और कहते रहेंगे कि कोई संपत्ति बेची या स्थानांतरित नहीं की गई, तो कोई गड़बड़ी कैसे हुई? गड़बड़ी वहीं है लेकिन चिदंबरम ने ईडी की चार्जशीट को ठीक से पढ़ा ही नहीं। ईडी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एजेएल की संपत्तियां, चाहे वह दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर हेराल्ड बिल्डिंग हो, लखनऊ में प्राइम लोकेशन वाली संपत्ति हो या भोपाल में, उनका उपयोग समाचार पत्र कार्यालयों के रूप में नहीं बल्कि ‘अपराध की आय’ उत्पन्न करने के साधन के रूप में किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस पहुंचे नई दिल्ली, सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन
    Next Article पोप फ्रांसिस को दुनिया करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेगी : प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

      June 11, 2025

      इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version