Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ से जुड़े झारखंड के तार, महिला समेत 4 संदिग्ध गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ से जुड़े झारखंड के तार, महिला समेत 4 संदिग्ध गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 26, 2025Updated:April 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड एटीएस ने एक बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार संदिग्ध प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ से जुड़े हुए हैं, सभी की गिरफ्तारी धनबाद के वासेपुर से की गई है।

    प्रतिबंध लगने के बाद पहला माड्यूल आया सामने
    झारखंड में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल का खुलासा किया गया है। झारखंड एटीएस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद जिले में छापेमारी कर इस मॉड्यूल का खुलासा किया है। झारखंड एटीएस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि HUT (HIZB UT-TAHRIR) यानी हिज्ब उत तहरीर को विधि-विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण (UAPA) अधिनियम-1967 के तहत दिनांक-10. 10. 2024 को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। इस संगठन के प्रतिबंधित होने के पश्चात यह देश का पहला आपराधिक कांड है।

    झारखंड एटीएस के द्वारा दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हिज्ब उत तहरीर HUT (HIZB UT-TAHRIR), अलकायदा AQIS (Al-Qaeda in Indian Subcontinent), आईएसआईएस (ISIS) और कुछ अन्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ व्यक्ति राज्य के अन्य युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के द्वारा गुमराह कर रहे हैं, साथ ही साथ धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।

    इसी सूचना के आधार पर यह बात भी प्रकाश में आयी कि इन संगठनों से संबंधित व्यक्तियों के द्वारा धनबाद जिला में अवैध आर्म्स के व्यापार के साथ साथ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

    कौन कौन हुआ गिरफ्तार
    1। गुलफाम हसन उम्र, करीब 21 वर्ष, पे0-फैयाज हुसैन, सा०-अलीनगर थाना-बैंकमोड़ जिला-धनबाद

    2। आयान जावेद, उम्र करीब 21 वर्ष, पे०-जावेद आलम, सा०-अमन सोसाईटी थाना-भूली ओ०पी० जिला-धनबाद

    3। मो० शहजाद आलम, उम्र करीब 20 वर्ष, पे०-मो० मिनहाज आलम, सा०-अमन सोसाईटी गेट नं0-04 नियर भूली बाईपास ओ०पी०-भूली थाना-बैंक मोड़ जिला-धनबाद

    4। शबनम परवीन, उम्र करीब 20 वर्ष, पति-आयान जावेद, सा०-शमशेर नगर गली नं0-03 थाना-बैंकमोड़, ओ०पी०-भूली जिला-धनबाद

    हथियार सहित कई डिजिटल एविडेंस मिले
    गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस, कई इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, लेपटॉप के साथ साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दस्तावेज और पुस्तक बरामद किए गए हैं। इस संबंध में एटीएस, रांची में आपराधिक कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    हिज्ब उत तहरीर का गठन हुआ था यरुशलम में
    आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर का गठन 1953 में यरुशलम में हुआ था। आतंकी संगठन का मकसद विश्व में खलीफा यानी इस्लामिक स्टेट की स्थापना करना है।
    साल 2010 में भारत सरकार ने इस्लामी कट्टर पंथी समूह हिज्ब उत तहरीर पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    इस संगठन का मुख्य काम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें विभिन्न आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का होता है। आतंकी संगठन आतंकी गतिविधियों के माध्यम से लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को उखाड़ कर भारत सहित दुनिया भर में इस्लामी राष्ट्र और खिलाफत स्थापित करने के लिए काम करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में 6 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट से गिराए, अहमदाबाद-सूरत में घुसपैठियों पर एक्शन
    Next Article फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ की पहले दिन की कमाई सिर्फ एक कराेड़
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      पेसा नियमावली पर हेमंत सोरेन ने लगाया सिक्सर

      December 25, 2025

      हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      • खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी
      • कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version