Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, महिला की मौत
    Jharkhand Top News

    अपराधियों ने दंपति को मारी गोली, महिला की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू में अपराधियों ने शनिवार की रात घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। घटना पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव की है। गोली चलाने वाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कजरी के रहने वाले रामा सिंह (50) अपनी पत्नी बबीता देवी (45) के साथ रात में खाना खाने बैठे थे। तभी एक व्यक्ति आवाज देते हुए उनके घर में आया और गोली चला दी। गोली बबीता देवी को लगी। गोली मारने वाला भागने लगा तो रामा सिंह हल्ला करते हुए उसके पीछे दौड़े तो अपराधी ने रामा सिंह पर भी गोली चला दी। गोली रामा सिंह के कंधे के पास लगी। शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और गोली चलाने वाले एक अपराधी को पकड़ लिया। अपराधी दो की संख्या में आए थे। मगर एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गोली लगे दंपति को ईलाज के लिए लोग एमआरएमसीएच लेकर आए, जहां महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। मगर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

    घटना का कारण गांव के ही पन्ना सिंह के साथ पुराना रंजिश बताया जा रहा है। गोली चलाने वाले अपराधी बिहार के रहने वाले हैं। हथियार के साथ पकड़ा गया। रोशन पासवान गया के सलेमपुर का रहने वाला है। फरार अपराधी सलेमपुर का ही राजा पासवान है।

    जख्मी हालत में रामा सिंह ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले उनका बेटा नंदन सिंह गांव के पन्ना सिंह के साथ लकड़ी का कारोबार करता था। इसी दौरान पन्ना सिंह ने गया के अपराधियों से ही बेटे को पिटवाकर कंडा घाटी में फेंक दिया था। कुछ दिन पहले भी पन्ना सिंह ने बेटे को मारना चाहा था। उसने धमकी दी थी कि पूरे परिवार को गोली मार देंगे।

    घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एमआरएमसीएच पहुंचे और मामले की जांच की। एसडीपीओ ने कहा कि बिहार का एक अपराधी पकड़ा गया है। घटना के कारण की पड़ताल की जा रही है।

    इधर घटना के बाद एमआरएमसीएच में पहुंचे डालटनगंज की विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पलामू सहित पूरे झारखंड विधि व्यवस्था फेल हो गई है। कब किसी को कौन गोली मार दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामनवमी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
    Next Article बीजेपी के स्थापना दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, पार्टी की उपलब्धियां बताईं
    shivam kumar

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      गिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत

      December 21, 2025

      ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version