Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के बोकारो में मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर
    Jharkhand Top News

    झारखंड के बोकारो में मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर

    shivam kumarBy shivam kumarApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -चार इंसास राइफल और एक एसएलआर सहित अन्य सामान बरामद
    रांची। झारखंड के बोकारो जिले के लूगु पहाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। आज सुबह सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली मारे गए। इनमें से तीन की पहचान हो गई है जबकि अभी पांच की शिनाख्त होना बाकी है।सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से चार इंसास राइफल, एक एसएलआर, एक रिवॉल्वर और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ आज सुबह 5:30 बजे के आसपास शुरू किए गए एक विशेष संयुक्त अभियान ‘डाकाबेड़ा‘ में नक्सलियों के साथ कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक आठ नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से तीन की शिनाख्त हो चुकी है। शेष पांच मृत नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस इलाके में अभी सर्च अभियान जारी है। उन्हाेंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए जिन तीन नक्सलियों की पहचान हुई है। उनमें केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव और जोनल कमेटी मेंबर 10 लाख का इनामी साहब राम मांझी शामिल है। विवेक उर्फ प्रयाग मांझी को नक्सल संगठन में विवेक दा उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी के नाम से जाना जाता था।

    डीजीपी ने बताया कि संयुक्त ऑपरेशन ‘डाकाबेड़ा’ अभियान गुप्त सूचना के आधार पर 209 कोबरा बटालियन, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त सहयोग से चलाया गया। यह अभियान नक्सल संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाकर चलाया गया था।

    आत्मसमर्पण करें नक्सली, नहीं तो गोली खाने को रहें तैयार : डीजीपी
    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि भाकपा माओवादी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य), सहदेव सोरेन (केंद्रीय कमेटी सदस्य) एवं अन्य 20 से 25 सशस्त्र माओवादियों की सूचना पर संयुक्त बलों के जरिए अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद सेंट्रल कमिटी मेंबर एक करोड़ इनामी सहित आठ नक्सलियों के मारे जाने की घटना ऐतिहासिक है। इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा सकता है।

    झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बलिदान हुए जवान का हमने बदला ले लिया है। अब हमारा पूरा फोकस चाईबासा में नक्सलियों को खत्म करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो गोली खाने के लिए तैयार रहें। बहुत जल्द ही झारखंड से नक्सलियों का सफाया कर दिया जायेगा। इससे पूर्व तीन अप्रैल 2023 को चतरा पुलिस ने पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें दो स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य भी थे। दोनों पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा तीन सब जोनल कमांडर मारे गये थे, जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यानी इन पर कुल इनाम की राशि 65 लाख रुपये थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपोप फ्रांसिस के निधन पर मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने जताया शोक
    Next Article पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को दिल में ब्लॉकेज के चलते अस्पताल में किया गया भर्ती, ममता ने की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version