Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों ने ठुकराया सरकारी मुआवजा
    देश

    मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों ने ठुकराया सरकारी मुआवजा

    shivam kumarBy shivam kumarApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बीते दिनों सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास के परिजनों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित मुआवज़े को लेने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अब मुआवज़े का कोई मतलब नहीं बचा, क्योंकि जिन दो अनमोल जिंदगियों को उन्होंने खोया है, वे कभी लौटकर नहीं आएंगी।

    मृतकों के परिवार के मुताबिक यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद वे बच जाते। अब जब वे नहीं रहे तो इस मुआवज़े का हमारे लिए कोई मूल्य नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंसा के बाद इलाके में भय का माहौल अभी भी बना हुआ है। 15 अप्रैल को पिता-पुत्र के श्राद्ध में जरूरी कर्मकांड कराने के लिए पुजारी और नाई भी डर के कारण नहीं पहुंचे।

    इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की एक टीम शुक्रवार या शनिवार को कोलकाता पहुंचेगी और उन परिवारों की महिला सदस्यों से बातचीत करेगी जो इस हिंसा के चलते विस्थापित हुई हैं। टीम मुर्शिदाबाद जिले के ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर हिंसा के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी।

    उल्लेखनीय है कि मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके में 12 अप्रैल को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुस्लिम समुदाय के इमामों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक के दौरान हिंसा में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को दस लाख रुपये मुआवज़ा देने की घोषणा की थी। लेकिन गुरुवार को मृतकों के परिजनों ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदलित वोटों के स्वार्थ की खातिर सपा किसी भी हद तक जा सकती हैः मायावती
    Next Article संजू सैमसन की चोट ने राजस्थान रॉयल्स की हार में डाला बड़ा असर
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version