Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हरा अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटंस
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हरा अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटंस

    shivam kumarBy shivam kumarApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से मात दी। इस जीत के साथ गुजरात की टीम ने पांच में से चार मैच जीतकर अंकतालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई।

    गुजरात की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने इस सीजन का चौथा अर्धशतक लगाया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा शाहरुख खान ने 36, राहुल तेवतिया ने ताबड़तोड़ 24 रन (12 गेंद) और राशिद खान ने 12 रनों का योगदान दिया। कप्तान शुभमन गिल हालांकि सिर्फ 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश राणा भी सिर्फ 1 रन ही बना सके। हालांकि, संजू सैमसन (41) और रियान पराग (26) ने कुछ संघर्ष जरूर दिखाया। अंत में शिमरन हेटमायर ने 32 गेंदों में 52 रन बनाकर मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने से टीम लक्ष्य से 58 रन पीछा रह गई।

    गुजरात के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि राशिद खान और साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए। कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज और अरशद खान को भी एक-एक सफलता मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओलंपिक 2028: आईएसएसएफ ने शूटिंग स्पर्धाओं के प्रारूप में किए अहम बदलाव, जानिए नई व्यवस्था
    Next Article कमजोर साबित हुई ‘सिकंदर’ फिल्म, कमाई में और गिरावट दर्ज
    shivam kumar

      Related Posts

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025

      आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

      May 31, 2025

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version