Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देवघर के अस्पताल में शव को बंधक बनाये जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान
    Top Story

    देवघर के अस्पताल में शव को बंधक बनाये जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान

    shivam kumarBy shivam kumarApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दोषियों पर होगी कार्रवाई : इरफान अंसारी
    रांची। देवघर में अस्पताल से शव छुड़ाने के बदले में मां को जमीन बेचनी पड़ी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कर कहा है कि वह अपना कार्यक्रम स्थगित कर देवघर पहुंच रहे हैं। पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा। अगर अस्पताल प्रबंधक दोषी पाये गये तो कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा है और कहा है कि इरफान अंसारी को चापाकल में डूब जाना चाहिए। जब कोई सुनता नहीं आपकी तो रात दिन बक-बक क्यों करते हैं।

    दरअसल झारखंड के देवघर में शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां अस्पताल का बिल चुकाकर बेटे का शव लेने के लिए मां को जमीन बेचनी पड़ी। दरअसल मोहनपुर के चकरमा गांव निवासी कन्हैया कापरी की इलाज के दौरान मेधा सेवा सदन में शुक्रवार को मौत हो गयी। 1 अप्रैल से कन्हैया को यहां भर्ती कराया गया था। इस दौरान इलाज 40 हजार का बिल बना। लेकिन परिजन बिल नहीं चुका पाये तो अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इंकार कर दिया। आखिरकार जमीन बेचकर और चंदा जुटाकर परिजनों ने पैसे दिये जिसके बाद शव को छोड़ा गया। इधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला ने जो भी आरोप लगाये हैं वह निराधार हैं, वो सारे सबूत देने के लिए तैयार हैं।

    मां वीणा देवी का कहना है कि बेटे कन्हैया का शव लेने के लिए उसने अपनी जमीन बेच दी। वीणा ने बताया कि मंगलवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बेटे को इलाज के लिए मेधा सेवा सदन में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी। महिला ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने बेटे की मौत के बाद शव देने से इनकार कर दिया था। तब महिला को अपनी जमीन बेचकर पैसे चुकाये। वहीं दूसरी ओर मेधा सेवा सदन के संचालक डॉ संजय ने कहा कि शव को बंधक नहीं बनाया गया था। परिजन शव ले गये। इलाज में 44 हजार रुपये का बिल बना था, लेकिन परिजनों ने सिर्फ 10 हजार ही दिया। पैसे के लिए बंधक बनाया जाता तो पूरे पैसे लिये जाते। सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं। जिससे आरोप निराधार साबित होंगे। उसी घटना में गंभीर दो अन्य युवकों का इलाज अभी भी क्लीनिक में ही चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन बेच मां ने चुकाया अस्पताल का बिल, तब मिला बेटे का शव : बाबूलाल
    Next Article कपिल राज जीएसटी इंटेलिजेंस में अपर निदेशक बने
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version