Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर हादसा, हवा में दो टुकड़ों में बंटा, हडसन नदी में गिरा, छह की मौत
    दुनिया

    न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर हादसा, हवा में दो टुकड़ों में बंटा, हडसन नदी में गिरा, छह की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarApril 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे को भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे और तीन व्यस्क शामिल हैं। यह सभी स्पेन के रहने वाले हैं। यह लोग हेलीकॉप्टर से सैर-सपाटा करने निकले थे। हेलीकॉप्टर हवा में दो टुकड़ों में बंटकर हडसन नदी में गिर गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दुर्घटना को भयानक बताते हुए कहा कि दुर्घटना का फुटेज भयावह है। उन्होंने लिखा कि भगवान पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों को दुख सहने करने की क्षमता प्रदान करे।

    एनबीसी न्यूज के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज पर न्यू जर्सी तटरेखा के साथ आगे बढ़ने के लिए मुड़ने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर ने नियंत्रण खो दिया। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में यह हेलीकॉप्टर आसमान से सीधे नदी में गिरते हुए दिख रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने हेलीकॉप्टर टूटकर नदी में गिरते देखा। इस दौरान तेज आवाज सुनाई दी।

    एबीएस-डी एक्सचेंज के डेटा से यह खुलासा हुआ है कि हेलीकॉप्टर ने लोअर मैनहट्टन से उड़ान भरी थी। यह हडसन नदी के किनारे उत्तर की ओर चला और दक्षिण की ओर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दुर्घटना के समय दक्षिण और दक्षिण-पूर्व से 9 से 12 मील प्रति घंटे की गति से हवा चल रही थी। राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान और वायुमंडलीय प्रशासन ने बताया कि दृश्यता 10 मील तक थी। क्षेत्र में हल्की बारिश जरूर हुई थी। उड़ान भरते समय या दुर्घटना के समय नहीं सिर्फ तेज हवा चल रही थी।

    फ्लाइटअवेयर के डेटा के अनुसार, इसकी ऊंचाई अपने उच्चतम स्तर पर 1,000 फीट से थोड़ी अधिक थी। मगर वह बादलों की ऊंचाई से काफी नीचे थी। अधिकारियों के अनुसार, यह पर्यटन हेलीकॉप्टर है। यह वॉल स्ट्रीट हेलीपोर्ट से दोपहर 2:59 बजे उड़ा और मैनहट्टन के दक्षिणी भाग से होते हुए स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों ओर चक्कर लगाता हुआ मैनहट्टन के पश्चिमी भाग की ओर बढ़ गया। इसके बाद जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज के पास घूमा और न्यू जर्सी तटरेखा के साथ दक्षिण की ओर मुड़ा। दोपहर लगभग तीन बजे के बाद दो टुकड़ों में बंटकर हडसन नदी में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

    मेयर एरिक एडम्स ने शाम को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सभी मरने वाले यात्री स्पेन के हैं। इनमें तीन बच्चे और तीन वयस्क हैं। पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस और अग्निशमन गोताखोरों ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों को नदी से बाहर निकाला।

    इनमें चार को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सूचित किए जाने तक मृतकों के नामों का खुलासा नहीं किया सकता। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोर्ट ने तहव्वुर राणा को 18 दिन एनआईए की कस्टडी में भेजा
    Next Article राज्य के 32 निकायों के आश्रय गृहों के लिए राशि आवंटित
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version