Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2025: हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने लगाया शानदार शतक
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2025: हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने लगाया शानदार शतक

    shivam kumarBy shivam kumarApril 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 27वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 246 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे हैदराबाद ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। शानदार शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराईजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 171 रन की साझेदारी की। हेड 37 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अभिषेक ने 55 गेंद में 10 छक्के और 14 चौके लगाते हुए 141 रन की पारी खेली। इस दौरान अभिषेक ने महज 19 गेंद में अर्धशतक और 40 गेंद में शतक लगाया। क्लासेन 21 और किशन 9 पर नाबाद रहे। इस तरह एसआरएच ने 18.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

    पंजाब के लिए यजुवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला।

    इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब के बल्लेबाजों ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए चार ओवरों में 66 रन जोड़े। तीन ओवरों में ही इस जोड़ी ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था। आर्या ने 13 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उनके बाद आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी आक्रामक रुख अख्तियार किया। इस बीच प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। अय्यर का साथ देने नेहल वढेरा आए। हालांकि, वह ज्यादा आगे नहीं जा सके और 22 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। शशांक सिंह दो और ग्लेन मैक्सवेल तीन रन बनाकर पवेलियन लौट लिए। अय्यर अकेले लड़ रहे थे। इस बीच मार्कस स्टोनिस ने भी अपने बल्ला का दम दिखाया। अय्यर 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। अय्यर ने 36 गेंदों पर छह चौके और छह छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। स्टोइनिस ने 11 गेंदों पर एक चौका और चार छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए।

    हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार और ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद निशिकांत दुबे पहुंचे बैद्यनाथ धाम, कहा- देवघर से प्रयागराज तक जल्द शुरू होगी बस सेवा
    Next Article केन्द्रीय गृह मंत्री शाह भोपाल पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
    shivam kumar

      Related Posts

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025

      आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

      May 31, 2025

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version