Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश पर लगा जुर्माना
    स्पोर्ट्स

    लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश पर लगा जुर्माना

    shivam kumarBy shivam kumarApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया गया है।

    लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने धीमी ओवर गति बनाए रखी। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, जिसके चलते कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह अनुच्छेद न्यूनतम ओवर गति से संबंधित मामलों को कवर करता है।

    वहीं, एलएसजी के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है। यह इस सीजन में उनका दूसरा लेवल एक उल्लंघन है, जिसके चलते उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं। इससे पहले एक अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें एक डिमेरिट अंक मिल चुका है।

    दिग्वेश पर यह जुर्माना मुंबई के बल्लेबाज नमनधीर को आउट करने के बाद नोटबुक सेलीब्रेशन करने के लिए लगाया है। इसके पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उनपर इसी तरह का सेलीब्रेशन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था।

    आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघनों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च सम्मान ‘मित्र विभूषण’ से किया गया सम्मानित
    Next Article अडानी के खिलाफ आंदोलनकारियों से मंत्री संजय प्रसाद यादव ने की अपील, कहा- संयम रखें, सरकार आपके साथ
    shivam kumar

      Related Posts

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025

      आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

      May 31, 2025

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version