Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»मुंबई इंडियंस ने रन चेज के दौरान तिलक वर्मा को कराया रिटायर्ड आउट
    स्पोर्ट्स

    मुंबई इंडियंस ने रन चेज के दौरान तिलक वर्मा को कराया रिटायर्ड आउट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ रन चेज के दौरान मुंबई इंडियंस ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। टीम ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया, जो उस समय 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे।

    यह घटना मैच के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई, जब शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे और मुंबई को जीत के लिए 7 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी। तिलक की जगह मिशेल सैंटनर को क्रीज पर भेजा गया। हालांकि, मुंबई यह मुकाबला नहीं जीत सकी और आवेश खान ने आखिरी ओवर में 22 रन बचा लिए।

    मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, “ये साफ था कि हमें बड़े शॉट्स की जरूरत थी और तिलक उस दिन लय में नहीं थे। क्रिकेट में ऐसा दिन आता है जब आप पूरी कोशिश करते हैं लेकिन चीजें आपके पक्ष में नहीं जातीं। हमारा फैसला खुद बयां कर रहा है कि हमने ऐसा क्यों किया।”

    आईपीएल में यह चौथी बार है जब कोई बल्लेबाज़ रिटायर्ड आउट हुआ हो। इससे पहले 2022 में राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई में यह कदम उठाया था। 2023 में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में अथर्व ताइड़े को रिटायर्ड आउट किया था, वहीं गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ साई सुदर्शन को वापस बुलाया था। मुंबई इंडियंस का यह फैसला चर्चा में है, और क्रिकेट जगत में इसकी रणनीति को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी ने समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने पर दिया जोर
    Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व जगजीवन राम को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच रद्द

      July 20, 2025

      बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

      July 20, 2025

      ओपन 2025: दूसरे राउंड में ली और हार्मन शीर्ष पर, मैकइलरॉय की उम्मीदें बरकरार

      July 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच रद्द
      • बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
      • सर्वदलीय बैठक में रिजिजू ने कहा- सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार
      • भारतीय सेना को 15 महीने की देरी से 22 जुलाई को मिलेंगे तीन अपाचे हेलीकॉप्टर
      • फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version