Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन

    shivam kumarBy shivam kumarApril 14, 2025Updated:April 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर पुण्य नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबा साहेब को याद करते हुए अपने-अपने एक्स अकाउंट पर उन्हें कोटिशः नमन किया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ”सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।”

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ”शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबा साहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव के प्रतीक बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।”

    भाजपा ने एक पोस्ट में लिखा, ”सामाजिक समरसता के शिल्पकार, संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर कोटिश: नमन।” दूसरी पोस्ट में लिखा, ” मोदी सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विरासत को संजो कर दिया उचित सम्मान, कांग्रेस ने बाबा साहेब के योगदान का किया अपमान।”

    नड्डा सुबह 10ः30 बजे जाएंगे महापरिनिर्वाण स्थल
    इसके अलावा भाजपा ने एक्स पोस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा ने लिखा, ”बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा 26, अलीपुर रोड, नई दिल्ली स्थित महापरिनिर्वाण स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।” नड्डा सुबह 10ः30 बजे महापरिनिर्वाण स्थल पहुंचेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपी नड्डा कल ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह करेंगे शिरकत
    Next Article बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है : डीसी
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version