Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पहलगाम से सुरक्षित लौटे हजारीबाग के शांतनु सेन, बयां की आपबीती
    Top Story

    पहलगाम से सुरक्षित लौटे हजारीबाग के शांतनु सेन, बयां की आपबीती

    shivam kumarBy shivam kumarApril 24, 2025Updated:April 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। हजारीबाग इंद्रपुरी चौक के निकट शांतनु सेन घटना के दिन पहलगाम में ही थे। उन्होंने हजारीबाग आकर अपनी बात ईटीवी भारत के साथ साझा की है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कश्मीरी लोग काफी गुस्से में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका गुस्सा दिख रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वहां के लोगों में काफी भय का वातावरण है। पहलगाम क्षेत्र को खाली करवा दिया गया है। चप्पे चप्पे मैं सुरक्षा कर्मी तैनात हैं ।इन्होंने बताया कि जिस जगह घटना हुई है वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। वहां टूरिज्म ही आय का एक प्रमुख साधन है। इस वक्त वहां करोड़ों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। उस वक्त यह घटना घटी है जब पर्यटक वहां पहुंच रहे थे। ऐसे में सभी पर्यटकों ने अपना प्रोग्राम रद्द कर दिया है। अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि कश्मीर घूमने के लिए 17 अप्रैल को हजारीबाग से निकले थे। पहलगाम 21 अप्रैल को पहुंच गए थे। 22 अप्रैल को जिस दिन घटना घटी है, उसके एक घंटा पहले होटल छोड़ा था। उस वक्त वहां पर्यटकों की संख्या कम थी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस जगह होटल में उन्होंने रात्रि विश्राम किया था, वहां एक भी टूरिस्ट नहीं थे। वह जगह बेहद खूबसूरत है। आतंकी पहाड़ी क्षेत्र से पहलगाम पहुंचे होंगे। पहलगाम एक वैली है वहां एक स्टॉल है, जहां कावा मिलता है।

    पर्यटक घास के मैदान में प्रकृति का आनंद लेते हैं और उसी जगह यह घटना घटी है। एनएच 44, 21 तारीख को लैंड स्लाइडिंग के कारण बंद था। ऐसे में कुछ लोग वहां हवाई मार्ग से भी पहुंचे थे। बड़ी ही मशक्कत से 21 तारीख को पहलगाम टूरिस्ट पहुंच रहे थे। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है यह मानवता को शर्मसार करने वाली है और इसकी कोई माफी भी नहीं है।

    उन्होंने यह भी बताया कि जब घटना घटी थी उस समय वह गाड़ी में बैठे हुए थे। उनके चालक शहीर मीर ने घटना के बारे में बताया था। वह भी काफी इस घटना को लेकर दुखी था। वहां के लोग पाकिस्तान के खिलाफ आग उगल रहे हैं। घर वाले लगातार इस बात को लेकर चिंतित थे कि वहां से कैसे लौटेंगे। भारत सरकार की ओर से श्रीनगर से रांची लाने के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई थी। उन्होंने भारत सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी दिया है कि उन्होंने पर्यटकों के लिए व्यापक इंतजाम कर रखा है।

    श्रीनगर से एयरपोर्ट आने के लिए हर जगह सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। एयरपोर्ट से काफी दूरी पर ही एक्स-रे मशीन लगाई गई है, जहां से सामान जांच करने के बाद दूसरी गाड़ी से एयरपोर्ट गेट तक पहुंचा जा रहा है। एयरपोर्ट गेट पर भी जांच फिर से की गई। इसके बाद एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी गई। 23 अप्रैल को 11:30 में श्रीनगर से फ्लाइट लेकर रांची के लिए रवाना हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मचारी से 60 हजार रुपये की लूट
    Next Article मुख्यमंत्री साय का मुंबई दौरा रद्द, दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में हुए शामिल 
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version