Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»शादी में ससुराल गए युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
    Jharkhand Top News

    शादी में ससुराल गए युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    shivam kumarBy shivam kumarApril 19, 2025Updated:April 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। चचेरे साले की शादी में ससुराल गए एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल से 500 मीटर दूर शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।

    शनिवार को शव का दाह संस्कार किया गया। यह मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार स्थित कुसुम टोला का है। युवक की पहचान यहां के रहने वाले 25 साल के मंटू भुइयां, पिता रामवृक्ष भुइयां के रूप में हुई है।

    मंटू की मां हिरोइया देवी और भाई चंदन कुमार ने मृतक के सास और साले पर मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ससुराल में रहते हुए मंटू ने घर में बंद कर सास और साले पर मारपीट करने की जानकारी दी थी। बाद में खुदकुशी करने की जानकारी दी गई। उनके घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग पुलिस के सहयोग से शव को फंदे से उतार दिया था। पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय रास्ते में टेंपो में शव दिखाया गया।

    मृतक की मां के अनुसार 14 अप्रैल को मंटू अपने घर से 10 किलोमीटर दूर हुटार पंचायत के चाड़ो ससुराल गया था। उसके चचेरे साले का तिलक था। शादी कार्यक्रम में ही सास और साले ने पिटाई की और फिर फंदे पर लटका दिया। मां ने मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने की जानकारी दी है।

    इसी तरह भाई चंदन ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात में जब उसकी पिटाई की जा रही थी तो फोन पर मंटू ने मारपीट की जानकारी दी थी। आधे घंटे बाद उसकी फांसी लगाकर मौत हो जाने की जानकारी दी गई। उन्हें पूरा संदेह है कि मारपीट कर मंटू की हत्या की गई और फिर खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

    मंटू भुइयां के दो बच्चे हैं। दोनों लड़की है। एक चार साल की और एक दो साल की है। बड़ी बेटी ने भी नानी और मामा द्वारा पिता के साथ मारपीट करने की जानकारी दी। रामगढ़ के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघाटी में दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, चार घायल
    Next Article सरायकेला में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version