Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»संयुक्त राष्ट्र का भारत-पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह
    दुनिया

    संयुक्त राष्ट्र का भारत-पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह

    shivam kumarBy shivam kumarApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से इस दौरान अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया है।

    द गार्जियन अखबार के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, ”महासचिव स्पष्ट रूप से स्थिति पर बहुत बारीकी से और बहुत चिंता के साथ नजर रख रहे हैं। उन्होंने दोनों सरकारों से अपील किया है कि अधिकतम संयम बरतें। और यह सुनिश्चित करें कि स्थिति और न बिगड़े।” एक सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि यूएन प्रमुख गुटेरेस ने फिलहाल भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व से इस बारे में कोई सीधा संपर्क नहीं किया है।

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक कूटनीतिक उपायों की घोषणा की। इसमें कहा गया कि भारत तत्काल प्रभाव से 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर रहा है। इससे तिलमिलाए पाकिस्तान ने भी कूटनीतिक कदम उठाए। भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ”हमारा मानना ​​है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई भी मुद्दा सार्थक पारस्परिक जुड़ाव के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जा सकता है। और ऐसा किया भी जाना चाहिए। ” भारत के सिंधु जल संधि के निलंबित किए जाने के बारे में विशेष रूप से पूछे जाने पर दुजारिक ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह हमारे अधिकतम संयम बरतने और ऐसी कोई कार्रवाई न करने की अपील के दायरे में आएगा।”

    उधर, एक प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने भी दक्षिण एशिया में पनप रहे संकट पर बात की। उन्होंने कहा, ”यह तेजी से बदलती स्थिति है और हम इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम अभी कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई रुख नहीं अपना रहे हैं। इस विषय पर उन्हें बस इतना ही कहना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिटेन की संसद में पहलगाम आतंकी हमले की गूंज
    Next Article नेपाल संसद के बजट सत्र में विपक्ष के बहिष्कार से प्रधानमंत्री का संबोधन स्थगित
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version