Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश पर विपक्ष की चुप्पी पर योगी ने कसा तंज
    देश

    मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश पर विपक्ष की चुप्पी पर योगी ने कसा तंज

    shivam kumarBy shivam kumarApril 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों और विपक्ष पर किया प्रहार
    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश की घटनाओं पर इनकी चुप्पी ने इन्हें चौराहे पर नंगा खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर प्रदेश में भ्रष्टाचार, जातिवाद और माफियावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने योजनाओं में घोटाले कर लंदन में होटल बनाए, वही लोग प्रदेश को लूटने और जातियों में बांटने के लिए जिम्मेदार हैं।

    गुरुवार को यहां एक मीडिया समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुर्शिदाबाद की घटना का जिक्र करते मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष की चुप्पी पर तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग, जिन्होंने भ्रष्टाचार, जातिवाद, माफियावाद और परिवारवाद से अपना साम्राज्य खड़ा किया, वही लोग अब मुर्शिदाबाद जैसे मामलों पर मौन हैं। बांग्लादेश की घटनाओं पर इनकी चुप्पी ने इन्हें चौराहे पर नंगा खड़ा कर दिया है।

    जो हाल आज मुर्शिदाबाद का है, वो कभी यूपी के शहरों का होता थामुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने यूपी को दंगा और माफिया मुक्त बनाया है। पहले हर जिले में माफिया पूरी व्यवस्था को नियंत्रित करते थे, ठेके लेते थे, दंगे करवाते थे और महिलाओं व व्यापारियों को परेशान करते थे। लोग त्योहारों पर सशंकित रहते थे। अब यूपी में त्योहार शांतिपूर्ण और भव्यता के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो हाल आज मुर्शिदाबाद का है, वही कभी यूपी में मुजफ्फरनगर, बरेली, अलीगढ़ और लखनऊ जैसे शहर का हुआ करता था। मुख्यमंत्री ने पूर्वी यूपी में इंसेफलाइटिस जैसी घातक बीमारी के उन्मूलन को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों में इस बीमारी से 50 हजार बच्चों की मौत हुई। इनमें से ज्यादातर बच्चे अल्पसंख्यक समाज के होते थे, लेकिन किसी नेता के आंसू नहीं बहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी इंसेफलाइटिस बीमारी पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि बच्चे वोट बैंक नहीं होते। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वन डिस्ट्रक्ट वन माफिया होते थे, आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज हैं और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं।

    योजनाओं के पैसे लूटकर बनाए लंदन में होटलमुख्यमंत्री योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में बिना किसी तैयारी के इसका शिलान्यास कर दिया गया। तब 15,200 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट अनियमितताओं से भरा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इसे रद्द कर दोबारा से प्रोजेक्ट को डिजाइन किया और पूरी परियोजना को केवल 11,800 करोड़ रुपये में पूरा किया, जिससे जनता के पैसे की लूट रोकी गई। योगी ने कहा कि यह वही पैसा है, जिसे लूटकर इंग्लैंड में इनके होटल बनते हैं।

    शिवाजी और महाराणा प्रताप को कोसने वाले औरंगजेब व जिन्ना के गुण गाते हैंमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर शिवाजी, महाराणा प्रताप और राणा सांगा जैसे महापुरुषों का अपमान करने और औरंगजेब, बाबर और जिन्ना जैसे राष्ट्रतोड़कों का महिमामंडन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग वोट बैंक के लिए प्रोपगंडा करते हैं और समाज में विद्वेष फैलाते हैं। हमें एक समृद्ध यूपी, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए राष्ट्रनायकों का सम्मान करना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री के पंचप्रण का एक संकल्प यह भी है कि राष्ट्रनायकों का हमें सम्मान करना है।

    यूपी के इन्फ्रास्ट्रक्चर देश में सर्वश्रेष्ठमुख्यमंत्री योगी ने यूपी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को देश में सर्वश्रेष्ठ बताया, जिसमें हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, और मेट्रो शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यूपी की जीएसडीपी 12.75 लाख करोड़ थी, जो अब 30 लाख करोड़ तक पहुंच रही है। प्रति व्यक्ति आय भी 46 हजार रुपये से बढ़कर 1.10 लाख रुपये से अधिक हो गई है, जल्द ही यह सवा लाख रुपये पहुंच जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, सलाहकार अवनीश अवस्थी और मीडिया समूह के वरिष्ठ अधिकारी व पत्रकारगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरॉबर्ट वाड्रा गुरुग्राम जमीन सौदा मामले में लगातार तीसरे दिन इडी के समक्ष हुए पेश
    Next Article कहीं अशांति होती है और सीआरपीएफ तैनात हो तो विजय सुनिश्चित : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी

      June 21, 2026

      गोवा अवैध खनन मामले में इडी की बड़ी कार्रवाई, 1,023.85 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

      June 21, 2026

      कोसी नदी का रौद्र रूप: जलस्तर में भारी उछाल, बराज के 8 फाटक खोले गए

      June 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारा लगाने को लेकर तकरार: मोरहाबादी मैदान में आमने-सामने आए इरफान अंसारी और सीपी सिंह
      • स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी
      • घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
      • इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी
      • कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version