Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की एकता व अखंडता को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाएं: राज्यपाल
    झारखंड

    सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की एकता व अखंडता को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाएं: राज्यपाल

    shivam kumarBy shivam kumarApril 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। वह शनिवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में सरदार पटेल स्मृति समिति द्वारा आयोजित उनकी 150वीं जयंती वर्षगांठ समारोह में बोल रहे थे। राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपने विचार, व्यवहार और कर्तव्यों में आत्मसात करें तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि 562 रियासतों के विलय का उनका ऐतिहासिक कार्य भारत निर्माण की दिशा में एक अनुपम उदाहरण है।

    उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और वे हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह अवसर केवल श्रद्धांजलि देने का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का भी है। उन्होंने वर्तमान समय में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में राष्ट्रीय एकता, सुशासन और समावेशी विकास की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि देश “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

    राज्यपाल ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा भारत की एकता, आत्मविश्वास और गौरव का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि उन्हें विगत वर्ष वहां जाने का अवसर मिला, जो अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा। इस अवसर पर रांची की मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि सरदार पटेल केवल देश के पहले गृह मंत्री ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने देश की प्रशासनिक और संरचनात्मक नींव तैयार की। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर खुद को उसी दिशा में विकसित करें।

    वहीं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के कार्यों के बारे में देश के हर नागरिक को जानकारी होनी चाहिए और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत रत्न मिला, लेकिन वे उससे भी बड़ी उपाधि के हकदार हैं।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कर सरदार पटेल को वह सम्मान दिया गया, जो पहले नहीं मिला। उन्होंने कहा कि “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए सरदार पटेल के सपनों को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र के नासिक जिले में कार कुएं में गिरी, नौ की मौत
    Next Article पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भाजपा के साथ शुरू की नई राजनीतिक पारी, खेल ढांचे पर दिया जोर
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में सभी जिलों से मांगी वित्तीय निकासी की जांच रिपोर्ट

      April 10, 2026

      वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

      April 10, 2026

      पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड : नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा की जमानत याचिका खारिज

      April 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बंगाल में सरकार बनती है तो प्रत्येक घुसपैठिए को राज्य से बाहर किया जाएगा : अमित शाह
      • फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले हुई लीक, निर्माताओं की चिंता बढ़ी
      • फिल्म ‘महावतार’ में विक्की कौशल के साथ नजर आ सकती हैं श्रद्धा कपूर
      • झारखंड पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में सभी जिलों से मांगी वित्तीय निकासी की जांच रिपोर्ट
      • वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version