Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ बदली रणनीति, होगा तानाशाह का कत्‍ल ?
    Top Story

    अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ बदली रणनीति, होगा तानाशाह का कत्‍ल ?

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 11, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका: नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। अमेरिका अपने नागरिकों को लेकर उत्‍तर कोरिया के खिलाफ ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी कर चुका है। इस बीच दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ जंग के लिए अपनी-अपनी रणनीति भी बनानी शुरु कर दी हैं। उत्‍तर कोरिया अंतरिक्ष से अमेरिका पर अटैक करना चाहता है तो अमेरिका की खुफिया एजेंसी उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के खात्‍मे की तैयारी में है। इस बीच खबर है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने उत्‍तर कोरिया के खिलाफ अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव शुुरु कर दिया है। सीआईए ने कोरिया मिशन सेंटर की स्‍थापना की है।

    दरअसल, बताया जा रहा है कि अमेरिका चाहता है कि नॉर्थ कोरिया के मामले में कुछ ऐसा रास्‍ता निकले की सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे। ऐसे में कहा जा रहा है कि सीआईए चाहता है कि उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हत्‍या कर दी जाए। बहरहाल, सीआईए ने अपनी रणनीति को बदलते हुए कोरिया मिशन सेंटर की स्‍थापना कर दी है। इस सेंटर का मकसद है कि वो उत्‍तर कोरिया के खिलाफ अपनी पूरी ताकत का इस्‍तेमाल कर सके। बताया जा रहा है कि सीआईए ने कोरिया मिशन सेंटर की कमान बहुत ही अनुभवी अफसर को दी है।  साउथ कोरिया में नॉर्थ कोरियाई शरणार्थी के बेटे मून की जीत के बाद अमेरिका ने अपनी इस रणनीति में बदलाव किया है।

    उत्‍तर कोरिया के आक्रामक रुख से अमेरिका बहुत परेशान है। उसे पता है कि जिस तरह का रवैया यहां के तानाशाह किम जोंग उन ने अपना रखा है वो उसके लिए घातक है। उसके रुख से साफ है कि अगर अमेरिका उत्‍तर कोरिया पर हमला करता है तो वो भी उसे मुंहतोड़ जवाब देगा। ऐसे में वो पहले ही कह चुका है कि वो अमेरिका के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्‍तेमाल से भी गुरेज नहीं करेगा। नॉर्थ कोरिया ने तो अमेरिका पर हमला करने के लिए अपने दो सैटेलाइट उपकरणों में भी कलाकारी शुरु कर दी है। ताकि अंतरिक्ष से ही अमेरिका पर हमला किया जा सके। वो अमेरिका के साइबर सिस्‍टम पर अटैक करना चाहता है। ताकि एक ही झटके में अमेरिका पंगु हो जाए। अमेरिका का सारा काम साइबर सिस्‍टम पर ही टिका हुआ है।

    वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ये चाहते हैं कि उत्तर कोरिया को हर हालात में बीतचीत के लिए एक बेंच पर लाया जाए। ताकि बातचीत के बाद उसके परमाणु कार्यक्रमों को बंद करवाया जा सके। लेकिन, उत्तर कोरिया झुकने को ही तैयार नहीं है। तानाशाह किम जोंग उन की हत्‍या की कोशिश के बाद से वो अमेरिका के खिलाफ और भी भड़का हुआ है। उत्‍तर कोरिया ने ही अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए पर किम जोंग उन की हत्‍या की कोशिश का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच हालात काफी खराब हो गए हैं। स्थिति ये है कि कहा नहीं जा सकता है अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के बीच कब जंग का आगाज हो जाए। कोरियाई प्रायद्वीय में जंग के हालात बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस राशिवाले लोगों की जोड़ी होती है बहुत भाग्यशाली !
    Next Article 17 साल बाद: अरबाज-मलाइका हुए अलग, कोर्ट ने दी मंजूरी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version