Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»औद्योगिक आकाश में भर दी उड़ान
    रांची

    औद्योगिक आकाश में भर दी उड़ान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 19, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में रघुवर सरकार ने एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास और टीम झारखंड के अथक प्रयास से राज्य ने औद्योगिक आकाश में उड़ान भर दी है। वह दिन अब दूर नहीं है, जब औद्योगिक क्षितिज में झारखंड का नाम सुनहरे अक्षरों में चमकेगा। खेलगांव के निकट होटवार में एक साथ 21 औद्योगिक परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया। साथ ही यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया कि मोमेंटम झारखंड के दौरान हुए एमओयू के मात्र 90 दिन बाद ही उद्योगों को जमीन पर उतारा गया। इसके साथ ही राज्य में नौकरी के द्वार खुल गये हैं। खासकर अनपढ़ और गरीब कामगारों में नयी आस जगी है। टीम झारखंड ने राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता के सपनों को पंख लगाये हैं।

    रखी झारखंड नवनिर्माण की नींव
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को झारखंड के नवनिर्माण की नींव रखी। उन्होंने 21 परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन उद्योगों का शुभारंभ किया। इनमें मुख्य रूप से छह टेक्सटाइल उद्योग हैं, जिनमेेंं 21 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इनमें 320 करोड़ का निवेश हो रहा है। इसके अलावा बोकारो में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की आॅनलाइन आधारशिला भी रखी गयी। इसमें 710 करोड़ का निवेश और करीब 21,184 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार सुनिश्चित हुआ है।

    वह भी गुरुवार था और यह भी गुरुवार है
    झारखंड को 21 औद्योगिक परियोजनाओं की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास नयी भूमिका में नजर आये। उत्साह से लबरेज दिखे। एक ओर जहां वह राज्य के विकास की परिकल्पना को साकार होते देख प्रसन्न थे, वहीं विरोधियों को राजनीतिक नसीहत देने से भी नहीं चूके। अपने संबोधन की शुरुआत में ही उन्होंने इसे सुखद संजोग बताया कि 16 फरवरी को जब मोमेंटम झारखंड की शुरुआत हुई, तो उस दिन भी गुरुवार था और आज अब उद्योगों की आधारशिला रखी जा रही है, तो भी गुरुवार है।

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारी सरकार केवल वादा नहीं करती है, उसे पूरा भी करती है। आज झारखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण है। मोमेंटम झारखंड के दौरान किये गये एमओयू में से 21 का शिलान्यास तथा तीन का उदघाटन किया जा रहा है। 100 दिन से भी कम अवधि में धरातल पर परिणाम दिखने लगे हैं। इससे झारखंड के प्रति देश-दुनिया में लोगों का विश्वास बढ़ेगा। कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार मोमेंटम झारखंड की परिकल्पना को साकार किया गया । इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

    मैंने कहा था, एमओयू सिर्फ हेडलाइंस बनने के लिए नहीं

    मुख्यमंत्री ने तीन माह पहले के अपने बयान को याद करते हुए कहा कि हमने तब भी कहा था कि हम एमओयू सिर्फ हेडलाइंस बनने के लिए नहीं कर रहे। आज हम एमओयू को धरातल पर भी उतार रहे हैं। काम शुरू हो गया है। इससे झारखंड के प्रति देश-दुनिया में लोगों को विश्वास बढ़ेगा। लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारी बहन-बेटियों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना होगा। आज एक नये अध्याय की शुरुआत हुई है। आज पीएम के मेक इन इंडिया का सपना पूरा हो रहा है और मेक इन झारखंड के तहत मोमेंटम झारखंड का आयोजन किया गया। अब राज्य नये औद्योगिक युग में प्रवेश कर रहा है।

    जुलाई में 1000 करोड़ के निवेश का उद्घाटन
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इन कंपनियों में उत्पादन शुरू हो जायेगा। जुलाई में एक बार फिर 1000 करोड़ के निवेश का उद्घाटन और शिलान्यास किया जायेगा। इनमें आइटी, ओटोमोबाइल कंपोेनेंट इत्यादि कंपनियां होंगी। झारखंड में निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निवेश बोर्ड की स्थापना की गयी है। एमओयू की प्रगति की समीक्षा वे स्वयं कर रहे हैं। निवेशकों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए प्रभावशाली सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी निवेशक को एक बार के बाद दुबारा कार्यालय आने की जरूरत ना पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुब्रत रॉय ने मुंबई अदालत से सेबी मामले में की बरी करने की मांग
    Next Article बदल गया झारखंड : राजबाला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लंबी कतारें, कई पंप हुए ड्राई

    May 15, 2026

    ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला : अधिशाषी अभियंता अजय कुमार ने किया अत्मसमर्पण, मिली जमानत

    May 15, 2026

    टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में दो दिनों के सार्वजनिक अवकाश के बाद पेट्रोलियम पदार्थ की खपत में भारी गिरावट
    • आरजी कर कांड में ममता बनर्जी की भूमिका की भी होगी जांच : सीएम शुभेंदु
    • ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर में दिखी स्टार्स की पूरी फौज
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई जारी
    • राजधानी पटना में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के समय मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version