Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कैसे गोली मारी, कैसे भागे, बताया अमन ने
    Top Story

    कैसे गोली मारी, कैसे भागे, बताया अमन ने

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 18, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद:  पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या में गिरफ्तार शूटर अमन सिंह को सरायढेला पुलिस ने मंगलवार को 24 घंटे के रिमांड पर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। अमन ने नीरज सिंह हत्याकांड में प्राय: पुरानी बातें ही दोहरायी हैं। पुलिस उससे अन्य शूटरों और विधायक संजीव सिंह की भूमिका के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं। पुलिस ने मंगलवार को अपराह्न दो बजे अमन को जेल से रिमांड पर लिया। सोमवार को जेल डॉक्टर से मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण अमन को रिमांड पर नहीं लिया जा सका था।
    17 को आया था धनबाद
    अमन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वारदात के चार दिन पहले 17 मार्च को धनबाद आया था। नीरज सिंह की हत्या 21 मार्च को स्टील गेट के निकट की गयी थी। झरिया से ही नीरज सिंह की रेकी की जा रही थी। स्टील गेट के स्पीड ब्रेकर के पास जैसे ही गाड़ी आयी तो शूटर मोनू ने पहली गोली ड्राइवर घोलटू को मारी, गाड़ी रूक गयी। मेरे दो साथी विजय और सतीश गाड़ी की बायीं तरफ से नीरज सिंह पर गोलियां बरसाने लगे।
    उसके बाद मैं भी बाइक से उतर कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. लगातार गोली चलाने के बाद जब हम लोगों को लगा कि सभी मर चुके हैं तो मोनू ने अंतिम गोली नीरज सिंह की कनपट्टी पर सटाकर मारी और उसके बाद वहां से चलते बने।
    पुलिस अमन को गोविंदपुर की तरफ ले गयी और उससे भागने का पूरा रास्ता पूछा। अमन ने पुलिस को बताया कि मारने के बाद चारों शूटर बाइक से गोविंदपुर के रास्ते हाइवे पर निकले। हाइवे में एक स्थान पर पहुंच कर उन्होंने आॅटो का सहारा लिया और वहां से बंगाल चला गया। बंगाल इंट्री करने के पहले उन लोगों ने आॅटो बदल लिया था। आसनसोल स्टेशन के पास पंकज बिना नंबर के सफेद फार्चुनर गाड़ी के साथ खड़ा था. चारों लोगों ने अपने-अपने हथियार पंकज के हवाले कर दिया। उसके बाद हम सभी चारों अलग-अलग रास्ते से निकल गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमार्केट कांप्लेक्स सील करने के आदेश पर हाइकोर्ट ने लगायी रोक
    Next Article अब किन्नरों के हाथों होगी मेट्रो की कमान!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025

    फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    May 9, 2025

    सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    • भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
    • भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित
    • बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version