Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तो ये है कल्कि कोचलिन की ख्वाहिश, पढ़िए पूरा इंटरव्यू
    Top Story

    तो ये है कल्कि कोचलिन की ख्वाहिश, पढ़िए पूरा इंटरव्यू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 19, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: लीक से हटकर फिल्में करने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ऐतिहासिक किरदार निभाने की तमन्ना रखती हैं। अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है और वह इतिहास के पन्नों में दर्ज किसी वास्तविक शख्सियत के किरदार को रुपहले पर्दे पर निभाना चाहती हैं।

    अभिनेत्री ने यहां जिलेट वीनस ब्रीज को लांच किया। इस मौके पर वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। थोड़ा वक्त निकालकर उन्होंने अपने पसंदीदा किरदार के बारे में बात की।

    कल्कि बोलीं, “मैं एक ऐतिहासिक किरदार निभाना चाहती हूं, मुझे ऐतिहासिक किरदार अदा करना बहुत अच्छा लगेगा, क्योंकि मुझे इतिहास बहुत पसंद है..किताबें पढ़ना भी बहुत पसंद है, तो मुझे लगता है कि अगर कोई वास्तविक किरदार निभाने को मिलता है तो यह मेरे लिए बहुत दिलचस्प और रोमांचक होगा। ”

    फिल्म ‘देव डी’ से फिल्मों में कदम रखने वाली कल्कि (33) को इस फिल्म के बाद दो साल कोई फिल्म नहीं मिली और उन्हें अपना मुकाम बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। वह संघर्ष को इस पेशे का हिस्सा मानती हैं।

    कल्कि ने कहा, “हमेशा संघर्ष करना है, ऐसा नहीं कि एक फिल्म के बाद आपको सबकुछ आ जाता है। ‘देव डी’ के बाद दो साल तक मैंने कोई फिल्म नहीं की, दो साल सिर्फ थिएटर किए..तो ऐसा है कि कभी-कभी तो बहुत सारे काम एक साथ आ जाते हैं और उसके बाद कुछ समय के लिए कोई फिल्म नहीं मिलती।”

    फिल्म ‘देव डी’ के लिए कल्कि को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

    जिलेट वीनस ब्रीज के साथ जुड़ाव के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “मैं इसकी ब्रांड एंबेसडर बनने से पहले से ही इस उत्पाद का इस्तेमाल करती रही हूं। यह एक ऐसा उत्पाद है, जिसे मैं पहले से जानती हूं और मुझे यह बात पसंद आई कि इस उत्पाद के डिजाइन दिनोदिन बेहतर होते जा रहे हैं। इसका डिजाइन ज्यादा फ्लेक्सिबल है, जो आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।”

    आजकल सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों को ट्रोलिंग करने का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन कल्कि इससे प्रभावति नहीं होती हैं। वह सोशल मीडिया को अपने लिए सकारात्मक माध्यम मानती हैं।

    अभिनेत्री कहती हैं, “मैं विवादों पर ध्यान नहीं देती हूं..मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं और सोशल मीडिया मेरे लिए काफी सकारात्मक चीज है, क्योंकि मैं इसमें अपनी तरफ से कुछ भी बोल सकती हूं, सीधे अपनी बात रख सकती हूं।”

    कल्कि फिल्म ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ में अपने शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (स्पेशल जूरी अवार्ड) जीत चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने ‘सेरिब्रल पाल्सी’ बीमारी से पीड़ित लड़की का किरदार बखूबी निभाया था।

    यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अच्छी पटकथा वाली फिल्में चुनने और अच्छा काम करने को लेकर दबाव महसूस करती हैं, तो उन्होंने कहा, “नहीं..राष्ट्रीय मुझे प्रोत्साहित करता है कि मैंने जो किया वो अच्छा है, जो मेरी पसंद हैं, वे अच्छे हैं और यह आपको अपना बढ़िया काम करना जारी रखने के लिए प्रेरित करता है।”

    गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली कल्कि का बाहरी कलाकारों के काम के बारे में कहना है कि दुनिया काफी इंटरनेशनल हो गई है, ऐसे में कोई भी कलाकार कहीं भी काम कर सकता है।

    अभिनेत्री के अनुसार, अगर हमारे कलाकार बाहर काम कर सकते हैं, वे भी यहां काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और निम्रत कौर बाहर भी काम रही हैं। मैं तो एक फ्रेंच-इंडियन हूं, वास्तव में बाहर से हूं और निश्चित रूप से दुनिया काफी इंटरनेशल हो गई है और हम कहीं भी काम कर सकते हैं।”

    अभिनेत्री कल्कि ‘देव डी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘शंघाई’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचकदे इंडिया वाली विद्या का हॉट अवतार देख उड़ जाएंगे आपके होश
    Next Article तो अम्मा की पार्टी भी करेगी बीजेपी से गठबंधन!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान, बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    March 15, 2026

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम

    March 15, 2026

    रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला, 19 मार्च तक बारिश-आंधी की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित, 9 से 29 अप्रैल तक मतदान, 4 मई को नतीजे
    • रांची में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान, बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन
    • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम
    • रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला, 19 मार्च तक बारिश-आंधी की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
    • नशे पर नकेल के लिए हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स : योगेंद्र महतो
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version