Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»धुर्वा के सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है कुंदन पाहन को
    रांची

    धुर्वा के सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है कुंदन पाहन को

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के बाद कुंदन को शुक्रवार की सुबह रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप में लाया गया है। धुर्वा में ही कुंदन से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सभी ग्रामीण क्षेत्र के डीएसपी एवं थानेदार समेत सभी बड़े आइपीएस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उसकी निशानदेही पर पूरे झारखंड भर में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। तमाड़, बुंडू समेत तमाम नक्सली ठिकानों पर छापामारी कर पुलिस ने कई हथियार बरामद किये हैं। कुंदन के साथ उसके दो साथियों ने भी सरेंडर किया है। पुलिस 15 मई तक मीडिया के सामने लायेगी।

    ओपेन जेल में रखा जायेगा कुंदन को
    सरेंडर के बाद कुंदन पाहन को तमाम सुख सुविधा देने का इंतजाम पुलिस ने कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुंदन को ओपेन जेल में रखा जायेगा। इसमें अपराधियों के हाथ में किसी भी प्रकार की हथकड़ी या बेड़ी नहीं लगायी जाती है। कुंदन को जेल के सबसे सेफ जोन में रखा जायेगा। उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने का जिम्मा रांची पुलिस को विशेष तौर पर दिया गया है।

    कुंदन को लेकर उसके गांव पहुंची पुलिस
    पुलिस की शरण में पहुंचे कुंदन को लेकर पुलिस उसके गांव गयी थी। पुलिस ने वहां कई ठिकानों पर छापामारी भी की है। सरेंडर के संबंध में बताया गया कि कुंदन को सरेंडर करवाने के पीछे रांची पुलिस के एक सिपाही की अहम भूमिका रही है। कुंदन पूर्व में भी दो बार सरेंडर करने को तैयार था। एक बार तो एसएसपी प्रभात कुमार के रांची रहने के दौरान कुंदन सरेंडर करने के लिए जंगल में पुलिस के समक्ष पहुंचा था, लेकिन किसी गलतफहमी को लेकर नक्सलियों ने गोली चला दी थी और कुंदन फरार हो गया था। इसके बाद कुंदन ने एक बार फिर सरेंडर करने का प्लान बनाया था, लेकिन नोटबंदी के कारण वह बैक हो गया था। बताया गया कि नोटों को बदलवाने के लिए कुंदन वापस लौट गया। कुंदन पिछले दो वर्षोंं से पुलिस के संपर्क में था। कई बड़े अधिकारियों के साथ उसकी बातचीत हो रही थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकार्बन क्रेडिट का उपनिवेशवाद
    Next Article 30 को आयेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

    July 6, 2025

    झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

    July 6, 2025

    ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

    July 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version