Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, February 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बीसीसीआई को कड़ी फटकार, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तुरंत टीम घोषित करने का निर्देश
    Top Story

    बीसीसीआई को कड़ी फटकार, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तुरंत टीम घोषित करने का निर्देश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट की देखरेख के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आड़े हाथों लेते हुए उससे जल्द से जल्द चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करने को कहा है। सीओए ने बोर्ड से कहा कि नए वित्तीय ढांचे को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ मतभेद के बावजूद टीम की घोषणा में विलम्ब नहीं होना चाहिए।

    आईसीसी ने बीते सप्ताह अपने बोर्ड की बैठक में आय में बीसीसीआई के हिस्से को कम करने के लिए मतदान किया था। इससे नाराज बीसीसीआई ने 1 से 18 जून तक इंग्लैंड में होने वाले चैम्पियंस ट्राफी से हाथ खींचने के विचार से अब तक टीम की घोषणा नहीं की है जबकि इसकी अंतिम तारीख बीत चुकी है। दूसरी टीमें इस टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर चुकी हैं।

    सीओए ने कहा है कि नियामक संस्था के साथ मतभेद के बाद भी बीसीसीआई को खिलाडय़िों के हितों की आहत नहीं करना चाहिए क्योंकि किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उनका अधिकार है। रविवार को होने वाली विशेष आम बैठक (एसजीएम) से पहले बीसीसआई के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी को लिखे पत्र में सीओए ने चयन समिति की आपात बैठक बुलाने की मांग की और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिीटी म घोषित करने को कहा।

    आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल तक की थी। पत्र में कहा गया है, “आप इस बात से अवगत होंगे कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम 25 अप्रैल तक चुन ली जानी चाहिए थी लेकिन अब तक इसका चयन भी नहीं हुआ है। कृपया चयन समिति की बैठक बुलाइए और शीघ्र टीम का चयन करें। इसके बाद इस टीम की सूची बीसीसीआई के कानूनी अधिकारों से दूर रखते हुए आईसीसी को सौंपी जाए।”

    सीओए ने आगे लिखा है कि भारत 1 जून से होने वाले इस टूर्नामेंट का खिताब बचाए, इसकी पूरी तैयारी होनी चाहिए। पत्र के मुताबिक, “चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के प्रतिनिधित्व को लेकर काफी नकारात्मक बातें सामने आ चुकी हैं और इन पर जितनी जल्द विराम लगाया जाए, उतना ही अच्छा होगा। खिलाडय़िों के हित सर्वोपरि हैं और इन्हें तैयारी करने तथा खिताब बचाने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।”

    “हमारा ध्यान टीम को नई ऊंचाइयों के लिए तैयार करना चाहिए, जिससे कि वह अधिक से अधिक खिताब जीत सके। टीम जितने खिताब जीतेगी, बोर्ड की आय उतनी ही बढ़ेगी।”

    साथ ही साथ सीओए ने भारतीय क्रिकेट में हित में अतिशीघ्र आईसीसी के साथ जारी मतभेदों को दूर करने की अपील की है। पत्र के मुताबिक, “हम यह मानते हैं कि बोर्ड और आईसीसी के बीच का मतभेद क्रिकेट के हित में नहीं हैं और बीसीसीआई द्वारा कोई गलत या खेदजनक कदम उठाए जाने से पहले इन सम्बंधों को सुधारा जाना अतिआवश्यक हो गया है।”

    सीओए ने यह भी कहा कि बीसीसीआई को यह नहीं भूलना चाहिए कि आईसीसी या फिर विश्व क्रिकेट में उसका एक अहम स्थान है और उसने यह स्थान लड़ाकू प्रवृति से नहीं बल्कि आम मत से हासिल किया है और ऐसे में उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी छवि के साथ न्याय करे तथा दूसरे क्रिकेट बोर्डो के साथ अन्याय नहीं होने दे।

    सीओए ने कहा है कि विश्व क्रिकेट में बीसीसीआई का एक जिम्मेदार पद है और इस कारण उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि जब दूसरे बोर्डो को जरूरत हो, तब वह उनकी मदद करे और क्रिकेट को विवादों से दूर रखे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्च ऑपरेशन: शोपियां में तलाशी के दौरान सेना पर हमला, 1 नागरिक की मौत
    Next Article 10,000 करोड़ की हुई बाबा की पंतजलि, 20,000 करोड़ का रखा अगला लक्ष्य…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद

    February 11, 2026

    दुमका में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    February 11, 2026

    जामताड़ा में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: SBI YONO अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
    • नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद
    • दुमका में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
    • जामताड़ा में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: SBI YONO अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार
    • सड़क निर्माण कार्य को निशाना बनाकर हाईवा फूंका, जांच में जुटी पुलिस
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version