Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»10,000 करोड़ की हुई बाबा की पंतजलि, 20,000 करोड़ का रखा अगला लक्ष्य…
    बिजनेस

    10,000 करोड़ की हुई बाबा की पंतजलि, 20,000 करोड़ का रखा अगला लक्ष्य…

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    NEW DELHI: बाबा रामदेव की अगुवाई वाली रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद का कारोबार करने वाली पतंजलि ने चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री दो गुना कर 20,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। पतंजलि देशभर में वितरण नेटवर्क में वितरकों की संख्या दोगुना कर 12000 करने की भी योजना बनायी है।

    इसके अलावा कंपनी बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करना तथा ज्यादातर उत्पाद श्रेणियों में अगुवाई करना चाह रही है। हरिद्वार की इस कंपनी ने 31 मार्च, 2017 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 10,561 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

    योगगुरू रामदेव ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, हम इस साल और दोगुनी रफ्तार से बढ़ेंगे़। अगले साल पतंजलि ज्यादातर उत्पाद श्रेणियों में अग्रणी रहेगी। यह नंबर एक होगी। कंपनी नोएडा, नागपुर और इंदौर समेत कई स्थानों पर बड़ी उत्पादन इकाइयां लगा रही है जिससे उसकी उत्पादन क्षमता वर्तमान वर्तमान 35,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 60,000 करोड़ रुपये की हो जाएगी।

    योगगुरू ने कहा, हमारी नोएडा इकाई की उत्पादन क्षमता 20,000 करोड़ रुपये की, नागपुर की 15,000-20000 करोड़ रुपये की तथा इंदौर की 5000 करोड़ रुपये की होगी। कंपनी देशभर में अधिकाधिक ग्राहकों तक पहुंचने के लिए अपना वितरण नेटवर्क भी मजबूत बना रहा है।

    रामदेव ने कहा, हम अपने वितरक नेटवर्क को 6000 से बढ़ा कर 12000 करेंगे। इस वित्त वर्ष में कंपनी मसालों, दालों, वनस्पति तेलों, बिस्कुटों, कंफेक्शनरी और जूसों जैसी श्रेणियों में अपना ध्यान बढ़ाना चाह रही है तथा इन श्रेणियों में और उत्पादों को शामिल करना चाह रही है।

    वित्त वर्ष 2016-17 में पतंजलि आयुर्वेद ने अपने कारोबार में 9634 करोड रुपये का योगदान दिया था जबकि दिव्य फामेर्सी ने 870 रुपये की बिक्री की थी। इस वित्त वर्ष में पतंजलि घी ने 1467 करोड़ रुपये का कारोबार किया जबकि दंतकांति टूथपेस्ट ने 940 रुपये का कारोबार किया। केशकांति की 825 करोड़ रुपये की बिक्री रही जबकि हर्बल साबुन का कारोबार 574 करोड़ रुपये का रहा।

    उन्होंने कहा, दंतकांति का अब इस श्रेणी में बाजार में 14 फीसदी हिस्सेदारी है। शहद ने 350 करोड़ रुपये का कारोबार किया और वह इस साल बढ़कर 500-600 करोड़ तक बढेगी। हमारी कच्ची घानी सरसों तेल ने करीब 522 करोड़ रुपये का कारोबार किया और वह बढ़कर 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचेगी।

    कंपनी के अनुसार अब उसका बाजार में शैंपू में 15 फीसदी, फेसवाश में 14 फीसदी, डिशवाशर में 35 फीसदी और शहद में 50 फीसदी शेयर है। पतजंलि के मुख्य कार्यकारी आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कंपनी देशभर में पांच विनिमार्ण सुविधाओं के निर्माण के लिए 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जब रामदेव से पूछा गया कि क्या कंपनी इस साल किसी नये उत्पाद की श्रेणी में उतरने जा रही है तो रामदेव ने कहा, इस साल हम अपनी वर्तमान श्रेणियों को बढ़ाने पर ध्यान देंगे।

    रामदेव ने यह आलोचना भी खारिज कर दी दी कि कंपनी विनिमार्ण का आउटसोर्स करती है। उन्होंने कहा, हमारे 99 फीसदी उत्पाद अपने यहां बने हुए हैं। लोग पतंजलि के बारे में अफवाह फैलाते हैं। हमारी करीब 35,000 करोड़ रुपये की उत्पादन क्षमता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीसीसीआई को कड़ी फटकार, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तुरंत टीम घोषित करने का निर्देश
    Next Article केंद्र हमारे खिलाफ सीबीआई का कर रहा दुरुपयोग : आप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

    April 20, 2026

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

    April 20, 2026

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा
    • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
    • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
    • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version