Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बेरोजगार नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा : रघुवर
    रांची

    बेरोजगार नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा : रघुवर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: सिपेट के शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज झारखंड के लिए महत्वपूर्ण दिन है। राज्य के बेरोजगार नौजवानों के हाथ में हुनर देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा। हमारे देश में कुशल कामगारों की भारी कमी है। जहां दक्षिण कोरिया में 96 प्रतिशत, जापान में 80 प्रतिशत, जर्मनी में 75 प्रतिशत, इंग्लैंड में 86 प्रतिशत कुशल कामगार हैं। हमारे देश में मात्र 10 प्रतिशत कुशल कामगार उपलब्ध हैं। हम दुनिया के सबसे नौजवान देश हैं। पीएम का सपना है-नौजवानों को कुशल बनाकर न केवल बेरोजगारी से मुक्त करा सकते हैं, बल्कि देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।

    प्लास्टिक की मांग बढ़ी
    केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि आज के आधुनिक युग में प्लास्टिक का महत्व बढ़ गया है। सड़क, आवास, कार से लेकर मंगलयान बनाने में भी प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। आज इस क्षेत्र में 10 लाख लोगों की जरूरत है, परंतु अभी लगभग दो लाख कुशल लोग ही उपलब्ध हैं। इसमें करियर की असीम संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के हाथ में हुनर देने के लिए ही स्किल इंडिया का नारा दिया है। आनेवाले दिनों में झारखंड प्लास्टिक हब के रूप में विकसित हो सकता है।

    आइआइटी की बराबरी करेगी सिपेट: सीपी सिंह
    नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि यह जमाना प्लास्टिक का है। इसलिए आनेवाले दिनों में सिपेट आइआइटी की बराबरी करेगा। इसकी मांग बढ़ेगी। इसलिए आज जरूरत है कि झारखंड के हर जिले में सिपेट खोला जाये, ताकि पूरे राज्य के युवाओं को यहां कोर्स करने का मौका मिले, सभी को रोजगार मिले।
    कार्यक्रम में सांसद रामटहल चौधरी, विधायक जीतू चरण राम, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक सचिव अनुज कुमार विश्नोई, पेट्रोकैमिकल सचिव अपर्णा शर्मा, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, उद्योग सचिव सुनील बर्णवाल, सिपेट के महानिदेशक एसके नायक, सिपेट के प्रबंधक रतन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझाविमो ने वाहन आॅनरों से की चक्का जाम में सहयोग की अपील
    Next Article रघुवर दास के काम पर केंद्र सरकार की मुहर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version