Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू»माओवादी बंद को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट
    पलामू

    माओवादी बंद को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 29, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर: भाकपा माओवादी द्वारा 29 एवं 30 मई को घोषित बंद को लेकर पलामू में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बंद के दौरान रेलवे की सुरक्षा को लेकर पलामू के एसपी इन्द्रजीत महथा ने रेलवे एवं आरपीएफ के अधिकारियों के साथ पुलिस केन्द्र के मीटिंग हॉल में बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा की रणनीतियों पर विचार किया गया। एसपी श्री महथा ने बताया कि बैठक में जीआरपी, आरपीएफ एवं जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षात्मक कार्रवाई किये जाने पर विचार किया गया।

    इस दौरान रेलवे के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की समीक्षा की गयी। बैठक में एसपी ने नक्सलियों की कार्रवाई के खिलाफ समय पूर्व अधिक से अधिक सूचनाएं संकलित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते कंट्रोल रूम त्वरित कार्रवाई करे। रात्री गश्ती को दुरूस्त करने एवं किसी भी तरह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन से कटकर होने वाली मौतों के लिए सीमा विवाद नहीं हो। पुलिस संवेदनशीलता के साथ काम करे। ताकि परिजनों को परेशानी ना हो। इस दौरान सुरक्षा के कई आवश्यक बिन्दुओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गयी। बैठक में अभियान एसपी अरूण कुमार सिंह, डीएसपी हिरालाल रवि समेत आरपीएफ व जीआरपी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू पार्टी की बैठक में जन आंदोलन को लेकर रणनीति बनी
    Next Article पाकिस्तानियों के लिए अमेरिका वीजा में 40% की कमी, भारत के लिए 28% की बढोत्तरी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    खेलो इंडिया में पलामू की बेटी काजल ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मैडल

    May 8, 2025

    पलामू : युवती ने केरोसिन डालकर खुद को लगाई आग

    May 6, 2025

    हैदरनगर में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से जिंदा जले पिता- पुत्र, सड़क जाम

    May 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
    • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version