Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»हिताची ने ‘इंजीनियरिंग एक्सीलेंस सेंटर’ खोला
    बिजनेस

    हिताची ने ‘इंजीनियरिंग एक्सीलेंस सेंटर’ खोला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  जापानी एयर कंडिशनर ब्रांड हिताची ने भारतीय बाजार में कंपनी की अहम भूमिका को मजबूती देने के लिए ‘इंजीनियरिंग एक्सीलेंस सेंटर’ की शुरुआत की है। इस सेंटर में 7 उत्पाद प्रयोगशालाएं, 2 कक्षाएं होंगी जिनमें दिन में किसी भी वक्त 170 लोगों को प्रषिक्षित करने की क्षमता होगी। अपने नए इंजीनियरिंग एक्सीलेंस सेंटर्स के माध्यम से कंपनी एक वर्ष में 3,000 से अधिक लोगों को तकनीकी प्रशिक्षण मुहैया कराएगी।

    कंपनी ने एक बयान में कहा कि 8,000 वर्गफुट में फैला यह केंद्र रूम एसी, वीआरएफ, पैकेज्ड एसी, कंट्रोल पैनल्स और ब्रेजिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं से युक्त है। यह सेंटर प्रदर्शन और प्रशिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिहाज से दिखने योग्य पाइपिंग और इलेक्ट्रिकल कनेकशंस से युक्त परिचालन कर रही वीआरएफ प्रणालियों से लैस है।

    जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडिशनिंग इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गुरमीत सिंह ने कहा, भारतीय एचवीएसी उद्योग कुशल और विषेशज्ञ इंजीनियरों और तकनीशियनों की कमी के दौर से गुजर रहा है और भारत में ब्रांड के पहले इंजीनियरिंग एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना के साथ हमें पूरा भरोसा है कि उद्योग में गुणवत्ता के मानक में सुधार करने में सक्षम होंगे। हमारा उद्देश्य इन कुशल तकनीशियनों और एचवीएसी इंजीनियरों को एचवीएसी उद्योग में जगह दिलाकर मूल्यवान, कुशल संसाधन विकसित करना है जिनके पास उद्योग में अपनी जगह बनाने के लिए जरूरी हार्ड एवं सॉफ्ट दोनों प्रकार की कुशलताएं हों।

    जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडिशनिंग के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रांज सरविंका ने बताया, हमारी योजना उन्नत किस्म की प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ देश में अपने परिचालन को और मजबूती देने की है। कारोबार बढ़ाने और विस्तार करने एवं उसे बिलकुल अलग स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से इन एक्सीलेंस सेंटर्स की स्थापना की गई है।

    कंपनी कादी, गुजरात में संयंत्र में पहले से चल रहे और इस नए सेंटर के साथ कुल 4 इंजीनियरिंग एक्सीलेंस सेंटर्स की शुरुआत करने की योजना बना रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने पोप से मुलाकात की
    Next Article वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप-2018 के मेजबानों की दौड़ में शामिल हुआ लंदन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

    March 11, 2026

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    March 11, 2026

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में आमतौर पर खरीदारी का रुख

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित, 9 से 29 अप्रैल तक मतदान, 4 मई को नतीजे
    • रांची में यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान, बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन
    • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम
    • रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला, 19 मार्च तक बारिश-आंधी की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
    • नशे पर नकेल के लिए हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स : योगेंद्र महतो
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version