मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के दसवें सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखे। मंगलवार को मुंबई इंडियंस और पुणे राइजिंग सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए पहले क्वालीफाईर मुकाबले में धोनी ने मैदान पर छक्कों की बारिश कर दी। जिसके बाद ट्विटर पर फैंस के कमेन्ट की बाढ़ सी आ गयी। फैंस ने धोनी की तुलना बाहुबली से तक कर दी।

महेंद्र सिंह धोनी ने 26 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी की खास बात ये थी की धोनी ने में कोई भी चौका नहीं मारा, लेकिन उनके बल्ले से 5 गगनचुंबी छक्के निकले। धोनी की इस आकर्षक पारी की बदौलत ही पुणे ने मुंबई को 20 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई।

फैंस ने धोनी की तारीफ में एक-एक से कमेन्ट किये। कई फैंस ने तो धोनी की तुलना बाहुबली से कर दी। तो किसी ने लिखा कि माही मार रहा है। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों हाथों में महेन्द्र सिंह बाहुबली नाम का पोस्टर हवा में लहराते हुए नजर आए।

बता दें, वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए मैच में पुणे ने मुंबई के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में मुंबई पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version