Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बाल यौन शोषण एक गंभीर समस्या : राज्यपाल
    रांची

    बाल यौन शोषण एक गंभीर समस्या : राज्यपाल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बाल यौन शोषण आज हमारे समाज के समक्ष एक गंभीर एवं जटिल समस्या है। यह हमारे समाज की बेहद ही चिंतनीय एवं निंदनीय सामाजिक बुराइयों में से एक है। यह अत्यंत चिंता का विषय है कि भारत में बाल यौन शोषण की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। राज्यपाल ने उक्त बातें सोमवार को बाल यौन शोषण के खिलाफ राज्यस्तरीय अभियान का शुभारंभ करते हुए कहीं।
    राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में बाल यौन शोषण के बहुत से मामलों को दर्ज नहीं किया जाता, क्योंकि ऐसे मामलों को सार्वजनिक करने पर परिवार खुद को असहज महसूस करता है। इसके बारे में एक सामान्य धारणा है।

    ऐसी बातें घर की चहारदिवारी के अंदर ही रहनी चाहिए। बाल यौन शोषण की बात सार्वजनिक हो जाने पर परिवार की गरिमा के खराब होने के बारे में लगातार भय बना रहता है। बाल यौन शोषण जैसे घृणित कार्य पर रोकथाम के लिए क्या किया जाये, यह आज हम सबके समक्ष एक अहम चुनौती है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इस सामाजिक कुरीति का अंत नहीं हो सकता है। सभी समस्या का समाधान संभव है, जरूरत है उस दिशा में प्रतिबद्ध होकर आगे बढ़ने की। सभी को सर्वप्रथम एक अच्छा नागरिक बनना होगा।

    देश का एक अच्छा एवं उत्तरदायी नागरिक कतई इस प्रकार का कार्य नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में माता-पिता अपने बच्चों की हर प्रकार की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। उन्हें अपने बच्चों की हर गतिविधि की जानकारी रखनी होगी। साथ ही विद्यालय एवं समाज भी बच्चों की सुरक्षा के लिए सक्रिय रहे। इस अभियान इसको एक आंदोलन के रूप में ले। यह तब तक न रूके, जब तक समाज से इस कुरीति का पूरी तरह अंत नहीं हो जाता। यह किसी कार्यक्रम तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, इसको धरातल पर भी दिखना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेलवे ट्रैक उड़ाया, बोलेरो-पोकलेन फूंका
    Next Article कुम्हारों की आर्थिक एवं समाजिक स्थिति होगी सबल : मुख्यमंत्री
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version