Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हजारीबाग»मुख्यमंत्री योजनाओं का आॅनलाइन करेंगे शिलान्यास
    हजारीबाग

    मुख्यमंत्री योजनाओं का आॅनलाइन करेंगे शिलान्यास

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 18, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग: 19 मई को होने वाले प्रमंडल स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन के तत्वावधान में बुधवार को तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने की। इस मौके पर प्रमंडल स्तरीय स्वयं सेवकों के सम्मेलन की सफलता को लेकर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। मौके पर कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यों की जिम्मेवारी, यातायात, सुरक्षा, वाहन पड़ाव, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, साफ सफाई, भोजन आदि मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि समारोह की सफलता को लेकर सभी विभागों के बीच कार्यों का बंटवारा कर दिया गया है। सभी अपनी दायित्वों का निर्वाह गंभीरतापूर्वक करें ताकि कोई शिकायत का मौका न रहे। उन्होंने कहा कि समारोह में बिना आइकार्ड के प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने प्रखंड के सभी प्रतिनिधियों और कर्मियों का प्रवेश पत्र वितरित कर दे,साथ ही उन्हें अपने साथ एक परिचय पत्र लाने को कहें। उन्होेंने कहा कि कार्यक्रम में सभी जिलों के लिए अलग अलग जोन बनाये गये हैं। प्रत्येक जोन की जिम्मेवारी एक गैजेटेड अधिकारी पर होगी। उनके साथ एक महिला अधिकारी और अन्य कर्मी रहेंगे। प्रथम पाली में मुखिया और स्वयं सेवक शामिल होंगे वहीं द्वितीय पाली में 20 सूत्री समिति के सदस्य समारोह में भाग लेंगे।

    तय स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे
    बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर सुरक्षा के चाकचौबंद व्यवस्था की गयी है। नियत स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं वहीं पूरे समारोह की निगरानी ड्रोन कैमरे की मदद से की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी अपनी दायित्वों का निर्वाह पूरी मुस्तैदी के साथ करें ताकि सुरक्षा मामलों में कोई चूक न हो। मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, गोपनीय प्रभारी, जिला योजना पदाधिकारी और सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ, डीएसपी, सभी थाना प्रभारी आदि मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विकास मोर्चा का चक्का जाम आंदोलन आज
    Next Article मार्केट कांप्लेक्स सील करने के आदेश पर हाइकोर्ट ने लगायी रोक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर, मारा गया सहदेव सोरेन

    September 15, 2025

    IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को फैसला सुनाएगी ACB कोर्ट

    September 13, 2025

    मंदिरों की नगरी इचाक : यहां हैं 100 से अधिक मंदिर और तालाब

    September 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में हेमंत सोरेन
    • हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर, मारा गया सहदेव सोरेन
    • प्रशासन की लापरवाही से यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं किसान
    • बाघमारा के जमुआटांड़ की कमला देवी की आंखों में जगी उम्मीद की रोशनी
    • ग्रामीणों का दर्द छलका : सड़क, बिजली और पानी से अब भी वंचित है सेंधा गांव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version