Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रघुवर दास के काम पर केंद्र सरकार की मुहर
    रांची

    रघुवर दास के काम पर केंद्र सरकार की मुहर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 16, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने दिल्ली जाते-जाते भाजपा नेताओं के सामने यह स्पष्ट कर दिया कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ पूरी केंद्र सरकार खड़ी है। उन्होंने बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया कि इस कार्यक्रम में वह रघुवर दास के काम पर मुहर लगाने और फैल रही अफवाहों पर विराम लगाने ही आये थे। उन्होंने नेताओं से साफ-साफ कहा कि रघुवर दास पर पूरी केंद्र सरकार का विश्वास है और वह बहुत ही बढ़िया काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह बात वह सिर्फ एक मंत्री की हैसियत से ही नहीं, बल्कि भाजपा के सीनियर नेता और केंद्र के संदेशवाहक के रूप में भी कह रहे हैं।

    मोदी और अमित साह को रघुवर पर पूरा भरोसा
    केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने भाजपा नेताओं से साफ-साफ कहा कि रघुवर दास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह का पूरा भरोसा है। यह भरोसा उन्होंने अच्छा काम करके अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रघुवर दास काम रहे हैं, उनके कामों में विजन दिखायी दे रहा है। वे पूरी निष्ठा और मनोयोग से काम को अंजाम दे रहे हैं और इसकी सूचना केंद्र को भी है।
    बताते चलें कि हाल में दो घटनाक्रमों को लेकर झारखंड में एक समूह लगातार यह अफवाह फैला रहा था कि रघुवर दास अब चंद दिनों के मेहमान हैं। यहां तक कहा जा रहा था कि बस एक महीने में यहां का नेतृत्व बदल जायेगा। कुछ लोग तो नेता का नाम भी बताने लगे थे। दरअसल, कुछ दिन पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कुल छह मिनट की उनकी मुलाकात थी और उन्होंने प्रधानमंत्री को गुलदस्ता भेंट किया। हालचाल के साथ प्रधानमंत्री ने झारखंड का हालचाल पूछा। बहुत ही सामान्य बात हुई। लेकिन इस बातचीत की जब तसवीर फेसबुक पर वायरल हुई, तो देखते ही देखते यह खबर भी फैलने लगी कि प्रधानमंत्री रघुवर दास के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। कुछ लोग इसे लिट्टीपाड़ा चुनाव से भी जोड़ने लगे। दूसरा घटनाक्रम अभी तीन दिन पहले का है। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का एक बयान अखबारों में छपा। फिर क्या था, देखते ही देखते रघुवर सरकार की मियाद भी तय की जाने लगी। ऐसा करनेवाले लोग सच्चाई ही नहीं रघुवर दास के काम से भी अनभिज्ञ हैं। इस बात की जानकारी केंद्र को भी थी कि एक समूह ऐसी अफवाहें फैला रहा है। केंद्र ने अफवाह पर विराम लगाने के लिए अपने संदेशवाहक अनंत कुमार को यहां भेजा।

    रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं से बातचीत की
    हालांकि लोगों को यही पता था कि अनंत कुमार सिपेट के शिलान्यास कार्यक्रम में आये हैं, लेकिन उनके आने का मकसद एक और था और वह मकसद उन्होंने दिल्ली जाते समय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को एयरपोर्ट पर बता दिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, गुरविंदर सिंह सेठी और प्रेम कटारूका के समक्ष साफ-साफ कहा कि मैं यहां सिर्फ शिलान्यास करने नहीं आया था, बल्कि यह संदेश देने आया था कि पूरी केंद्र सरकार रघुवर दास के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह का पूरा भरोसा रघुवर दास पर है।

    रघुवर की अगुवाई में मिशन 2019 को सफल बनायें
    केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने इन नेताओं को एकजुट होकर काम करने और राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने का निर्देश
    दिया। उन्होंने दीपक प्रकाश और अनंत ओझा से अलग से संगठन के बारे में भी बात की और निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी रघुवर दास की अगुवाई में मिशन 2019 को सफल बनाने में लग जायें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेरोजगार नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा : रघुवर
    Next Article UP: रिवाल्वर रानी बनकर आई युवती और मंडप से दूल्हे राजा को उठा कर ले गई
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

    May 25, 2026

    रांची में होमगार्ड जवान से स्कूटी की लूट, ड्यूटी से लौटते समय अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

    May 25, 2026

    झारखंड के 11 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
    • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
    • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
    • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version