Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में दुष्कर्म: रेप पीड़िता को होश आया, मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी
    देश

    लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में दुष्कर्म: रेप पीड़िता को होश आया, मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के विकलांग कोच में रेप के मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। जिला अस्पताल में भी हंगामा किया गया। बिजनौर के डीएम और एसपी जिला अस्पताल पहुंचे। भारी हंगामे के बीच भीड़ को समझाया। पीड़ित महिला को होश आ गया है। सूत्रों के मुताबिक युवती ने डीएम और एसपी के सामने रेप की बात से इनकार किया है। जिला प्रशासन मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने की गुपचुप तैयारी में जुटा है।

    गौरतलब है कि लखनऊ -चंडीगढ़ एक्सप्रेस में जीआरपी एस्कोर्ट में ड्यूटी दे रहे सिपाही कमल शुक्ला ने मंगलवार को विकलांग कोच में यात्रा कर रही युवती से रेप कर डाला। बिजनौर में ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा कर कोच का डिब्बा खुलवाया तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद भीड़ ने आरोपी सिपाही को पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। सिपाही ने किसी तरह जीआरपी थाने में घुसकर खुद को बचाया। सिपाही की दरिंदगी की शिकार युवती की हालत बिगड़ गई है। बेहोशी की हालत में उसे इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए बिजनौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के चांदपुर से विकलांग कोच में एक युवती सफर के लिए सवार हुई। इस कोच में एक पुरुष यात्री पहले से ही सवार था। इसी दौरान कोच में मुरादाबाद जीआरपी एस्कोर्ट में चल रहा सिपाही कमल शुक्ला भी कोच में पहुंच गया। आरोप है कि उसने विकलांग कोच में सवार पुरुष यात्री को हल्दौर स्टेशन पर राइफल की बट मारकर और धमकाकर कोच से उतार दिया। इसके बाद अकेली युवती के साथ सिपाही ने रेप किया।

    सुबह पौने दस बजे जब बिजनौर ट्रेन पहुंची तो विकलांग कोच को खुलवाने को लेकर यात्रियों की सिपाही से बहस हुई। यात्रियों के हंगामा करने पर ट्रेन के गार्ड एसके केन भी पहुंच गए। उन्होंने भी सिपाही से कोच खुलवाने को कहा लेकिन वह उनसे भी उलझ गया। हंगामा बढ़ने पर सिपाही ने कोच खोला। इसके बाद लोगों को युवती से रेप की घटना का पता चला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोच जब खुलवाया गया उस समय सिपाही अद्र्धनग्न था और उसकी राइफल दूसरी सीट पर पड़ी थी। युवती से रेप की जानकारी होने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और सिपाही को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। आरोपी सिपाही ने किसी तरह जीआरपी थाने में घुस कर खुद को बचाया।

    आरोपी सिपाही ने कहा कि युवती बीमार थी और चांदपुर स्टेशन पर उसने सीट दिलवाने का अनुरोध किया था। मानवता के नाते विकलांग डिब्बे में सीट दिलवाई थी। एसपी जीआरपी केके चौधरी ने बताया कि पूछताछ में प्रारंभिक रूप से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आरोपी सिपाही कमल शुक्ला जीआरपी मुरादाबाद में तैनात है। इसके साथ मुरादाबाद जीआरपी में तैनात सिपाही ओमबहादुर की ड्यूटी थी। दोनों को मुरादाबाद से जगाधरी तक ड्यूटी पर जाना था। आरोपी सिपाही ने ही मेरठ के लिसाढ़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी युवती को चांदपुर से विकलांग कोच में बैठाया था। दूसरा सिपाही ओम बहादुर एसी कोच में सफर कर रहा था। युवती के होश में आने और मेडिकल परीक्षण के बाद ही सच का पता चलेगा। सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    गार्ड ने बताया कि आरोपी सिपाही ने विकलांग कोच पर जबरन कब्जा जमाया था। विकलांग कोच में बैठे अन्य लोगों को वर्दी का रौब दिखाकर पहले के स्टेशनों पर उतार दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोसुल से आईएस को पूरी तरह से खदेड़ने के करीब इराकी सेना : अबादी
    Next Article जर्मनी ने किया NSG, निर्यात नियंत्रण व्यवस्था में भारत की सदस्यता का समर्थन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा

    April 27, 2026

    चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी

    April 27, 2026

    भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
    • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
    • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
    • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version