Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लालू यादव का करीबी नेता प्रभुनाथ सिंह निकला ‘हत्‍यारा’, अदालत से हुआ गिरफ्तार
    झारखंड

    लालू यादव का करीबी नेता प्रभुनाथ सिंह निकला ‘हत्‍यारा’, अदालत से हुआ गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 18, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड/हजारीबाग: आरजेडी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को झारखंड की हजारीबाग कोर्ट ने उन्‍हें 22 साल पुराने हत्‍या के एक मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्‍हें विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने अपने इसी फैसले के साथ ही उन्‍हें गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया। जिसके बाद प्रभुनाथ सिंह को फौरन अरेस्‍ट कर जेल भेज दिया गया। हजारीबाग कोर्ट ने विधायक अशोक सिंह की हत्‍या के मामले में प्रभुनाथ सिंह के अलावा उनके दो सहयोगियों दीनानाथ सिंह और पूर्व विधायक रितेश सिंह को भी दोषी करार दिया है। तीनों दोषियों को 23 मई के दिन सजा सुनाएगी। अदालत के इस फैसले से लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

    दरसअल, प्रभुनाथ सिंह को ना सिर्फ लालू प्रसाद यादव बल्कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नी‍तीश कुमार का भी करीबी माना जाता है। उनकी गिनती बाहुबली नेताओं में होती है। अदालत के इस फैसले के बाद लालू यादव और उनकी पार्टी एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। लालू यादव पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगते रहें हैं। अभी मंगलवार को भी इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने 1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में उनके 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इन आरोपों से अभी लालू उबर भी नहीं पाए थे कि अब उनके एक और करीबी नेता को हत्‍या के मामले में दोषी ठहरा दिया गया है। प्रभुनाथ सिंह को मशरक से विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में झारखंड की हजारीबाग कोर्ट ने दोषी ठहराया है।

    साल 1995 में मशरक से विधायक अशोक सिंह की हत्‍या पटना में उनके घर पर बम मारकर की गई थी। पहले ये मामला पटला की लोअर कोर्ट में चला। इसके बाद मामला पटना हाईकोर्ट चला गया। लेकिन, उस वक्‍त ये आरोप लगे थे कि प्रभुनाथ सिंह और उनकी पार्टी आरजेडी इस केस को पटना में प्रभावित कर सकते हैं। जिसके बाद इस केस को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर कर‍ दिया गया था।  इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस केस के ट्रायल को झारखंड के हजारीबाग कोर्ट में स्‍थानांतरित कर दिया था। तब से अशोक सिंह की हत्‍या का केस इसी कोर्ट में चल रहा है। जिसमें गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। 23 साल बाद विधायक अशोक सिंह की हत्‍या के केस में अदालत का फैसला आया, जिसमें प्रभुनाथ सिंह समेत तीन लोग दोषी पाए गए।

    हजारीबाग की अदालत इस केस में 23 मई को तीनों दोषियों को सजा सुनाएगी। माना जा रहा है कि इस हत्‍याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। प्रभुनाथ सिंह को बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है। बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज सीट के पूर्व सांसद प्रभुनाथ ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत जनता दल से की थी। इसके बाद वो जनता दल यूनाइटेड से जुड़ गए और लगातार महाराजगंज की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। सीवान के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और प्रभुनाथ को एक दूसरे के दुश्‍मन के तौर पर देखा जाता है। प्रभुनाथ सिंह ने पहली बार महाराजगंज संसदीय सीट से साल 2004 में जेडीयू के टिकट पर जीत हासिल की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIAS मौत मामला: लखनऊ पुलिस ने किया SIT का गठन, 72 घंटे में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश
    Next Article KKRvSRH: मैन ऑफ द मैच बने नाइल ने IPL के इस नियम पर उठाया सवाल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

    May 9, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    May 9, 2025

    झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version