Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»श्रीश्याम मंदिर का शंकराचार्य ने खोले पट
    रांची

    श्रीश्याम मंदिर का शंकराचार्य ने खोले पट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 7, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम श्री श्याम मंदिर खाटू के अध्यक्ष मोहनदासजी महाराज के सानिध्य में धुमधाम शनिवार को संपन्न हुआ। पूजन अनुष्ठान का कार्य बनारस के प्रकांड विद्वान पंडित त्रिलोकीनाथजी जेटली के साथ 11 आचार्यों की मंडली द्वारा कराया गया। यजमान के रूप में मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निर्माण समिति के संयोजक राजीव रंजन मित्तल, उपसंयोजक मनोज खेतान, मंत्री आनंद शर्मा ने अपनी अपनी धर्म पत्नी के साथ सम्पन्न कराया। इस अवसर पर खाटूधाम से पधारे श्यामलीन भक्त शिरोमणी श्री आलूसिंहजी महाराज के परपौत्र जीतेंद्र जी भी उपस्थित थे।

    कोलकाता मंडल के सदस्य शामिल हुए अनुष्ठान में
    महाअनुष्ठान में भाग लेने के लिए कोलकाता के श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सर्वश्री सुरेंद्र कानोडिया, प्रमोद गाड़िया, अशोक केजरीवाल, शरद टिवड़ेवाल, गोविंद पंसारी, महावीर षाह, शिबू शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। शनिवार को सुबह से ही भक्तजनों का जनसैलाब मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व एवं बाद निरंतर जारी रहा। सारे पूजा अनुष्ठान में सेवा का कार्य सर्वश्री रोहित अग्रवाल, सुमित(शैंकी) केडिया, आयुष टिवड़ेवाल, अनमोल टिवड़ेवाल ने सेवा देकर कराया।

    बाबा का हुआ महातिलक और श्रृंगार
    भगतजी के नाम से लोकप्रिय मोहनदासजी महाराज, जीतेंद्रजी ने बाबा के मंडल में निरंतर पांच घंटे तक खाटू वाले श्री श्याम बाबा की पंरपरा के अनुसार बाबा को स्नान, केसर चंदन, इत्र का महातिलक का भावपूर्ण श्रृंगार किया। मंड(मंदिर) के सभी कार्य उन्होंने स्वयं अपने करकमलो से कर के मंडल के भक्तों कार्यकतार्ओं को आशीष दिया।
    श्री श्याम मंदिर का विधिवत उद्घाटन श्री श्याम मंदिर खाटू के अध्यक्ष मोहनदासजी महाराज के पावन सानिंध्य मे जगतगुरू शंकराचार्य, गोवर्धन पीठ के स्वामी निश्चलानंदजी महाराज के करकमलो से शिलालेख का अनावरण-उद्घाटन संपन्न हुआ।

    जगतगुरु और निश्चलानंद जी का भक्तिमय स्वागत
    जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंदजी स्वामी शनिवार की दोपहर रांची पहुंचे। हटिया रेलवे स्टेशन पर मंडल के सर्वश्री रामचंद्र दारूका श्याम सुंदर रूंगटा, राजेंद्र टिवड़ेवाल, कमल लोहिया, श्याम सुंदर शर्मा, राजीव केडिया तथा महेश धानुका ने जगत्गुरू की आरती कर, फुलमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्याम बाबा के लोकप्रिय भजनों के गायक जयशंकर चौधरी, पाठवाचक संदीप सुलतानिया सहित अनेक भजन गायक भी रांची पहुंच गये। उनका संजय सर्राफ, सुरज लोधा आदि ने रेलवे स्टेशन तथाएयरपोर्ट पर स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरातू रोड से तीन आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार, 40 कारतूस बरामद
    Next Article मुलायम के समर्थन में उतरी बहु, अखिलेश से कहा छोड़ें पार्टी अध्यक्ष पद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक

    January 13, 2026

    निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

    January 13, 2026

    झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

    January 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
    • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
    • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
    • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
    • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version