Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»उपायुक्त ने लेस्लीगंज के राजकीयकृत मध्य विद्यालय और निमार्णाधीन प्रखंड कार्यालय भवन का किया औचक निरीक्षण
    झारखंड

    उपायुक्त ने लेस्लीगंज के राजकीयकृत मध्य विद्यालय और निमार्णाधीन प्रखंड कार्यालय भवन का किया औचक निरीक्षण

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

     

    आजाद सिपाही संवाददाता
    मेदिनीनगर। उपायुक्त डां शांतनु कुमार अग्रहरि ने लेस्लीगंज के राजकीयकृत मध्य विद्यालय और निमार्णाधीन प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चे मिड-डे-मील खाते तो कुछ कक्षा में बैठे नजर आये। स्कूल के बरामदे में दो मोटरसाइकिल खड़ी पायी गयी। उपायुक्त ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की, पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। कहा कि कितने घंटी पढ़ाई होती है और रूटीन क्या है? मिड-डे-मील के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा में देखकर उपायुक्त ने पूछताछ की कि वे क्यों नहीं मिड-डे-मील कर रहे हैं? विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में खराब पानी मिलता है सर। उपायुक्त द्वारा तत्काल प्रधानाध्यापक राजीव रंजन मिश्रा से पूछा गया तो वे ठोस जवाब नहीं दे सके। उपायुक्त ने तत्काल पानी कि असुविधा को दूर करने का आदेश दिया। विद्यालय में विद्याथियों की उपस्थिति निरंतर 50 प्रतिशत के आसपास होने के कारण उपायुक्त ने प्रधानाध्यापक से बच्चों की अनुपस्थिति के बारे में सवाल किया। जिस पर प्रधानाघ्यापक एक बार फिर ठोस जवाब देने में असमर्थ रहे। जिसके कारण उपायुक्त ने प्रधानाध्यापक का प्रशासनिक स्थानांतरण तथा उन्हें डीडीओ के पद से मुक्त करने का आदेश दिया। विद्यालय में अनुशासनहीनता के आलोक में वहां मौजूद पारा शिक्षक मो. तसलिम का भी प्रशासनिक स्थानांतरण का आदेश उपायुक्त ने दिया।

    निरीक्षण के दौरान बरामदे में लगी थी दो मोटरसाइकिल
    निरीक्षण के दौरान कक्षा के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल को लेकर उपायुक्त ने तत्काल दोनों मोटरसाइकिल की चाभी जब्त करने एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय में चलान जमा करने का आदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। स्कूल में मौजूद सहायक शिक्षकों को फटकार लगाते हुए उपायुक्त ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ और बीइइओ को विद्यालय में शिक्षण कार्य को दुरूस्त करने से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    डीसी के निरीक्षण से लोगों में जगी आस
    डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निरीक्षण के बाद वहां के स्थानीय लोगों में एक आस जगी कि यहां हो रही अव्यवस्था को दुरुस्त करवाने में अब समय नहीं लगेगा। लोग यह चर्चा कर रहे थे कि अगर स्कूल में समय से शिक्षक नहीं आयेंगे और बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे तो इसकी शिकायत अब सीधे पलामू डीसी से करेंगे। बहरहाल जो भी हो डीसी के निरीक्षण के बाद आम आवाम में तो जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब यहां भी विकास की किरणें जिला प्रशासन के माध्यम से पहुंचेगी।

    प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण में कमियां पायी
    उपायुक्त ने लेस्लीगंज प्रखंड के निमार्णाधीन प्रखंड कार्यालय भवन के औचक निरीक्षण में कई कमियां पायी। भवन निर्माण के उपयोग में लाये जा रही ईंट की गुणवत्ता को देखने के लिए दो फीट उंचाई से गिराकर देखा तो ईंट टूट गयी। इससे उन्होंने नाराजगी जताते हुए वहां काम करा रहे सुपरवाइजर को सही ईंट का उपयोग करने का और बीडीओ को निमार्णाधीन भवन का निरंतर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा लोहे के ग्रिल की गुणवता को देखते हुए उसे सुधारकर लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के अलावा लेस्लीगंज के बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेताभ मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार की चुनावी रैलियों में भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया करारा हमला
    Next Article आरके पब्लिक स्कूल का वैभव 97.6 फीसदी अंक लाकर बना स्कूल टॉपर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026

      शहीद दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

      June 23, 2026

      टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      • किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version