Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एनडीए की सरकार न मोदी बनेंगे पीएम : आजाद
    Top Story

    एनडीए की सरकार न मोदी बनेंगे पीएम : आजाद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दावा किया है कि इस बार केंद्र में न एनडीए की सरकार बनेगी और न ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव प्रचार के लिए गोड्डा जाने से पहले यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब यह तय हो गया है कि केंद्र में गैर-भाजपा दलों की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह चुनाव बाद सभी विपक्षी दलों के साथ बैठक कर तय किया जायेगा। कांग्रेस गैर-भाजपा की सरकार बनाने में हरसंभव मदद करेगी। आजाद ने कहा कि उन्होंने 10 राज्यों का दौरा किया है, इस आधार पर कह सकते हैं कि गैर-भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसके पीछे कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्गों को धोखा दिया है। इसमें मजदूर, किसान, नौजवान और महिलाएं हैं। 2014 के चुनाव में मोदी ने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। किसानों से उनकी उपज की कीमत बढ़ाने का वादा किया था। पूरे देश में कई किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन प्रधानमंत्री टस से मस नहीं हुए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिला। पीएम ने वादा किया था कि पांच साल में 10 करोड़ नौकरी देंगे, लेकिन संसद में मात्र तीन लाख को ही नौकरी देने की बात कबूल की गयी। नोटबंदी और जीएसटी से 4.73 लाख युवा, मजदूर बेरोजगार हो गये। इससे 24 करोड़ लोग प्रभावित हुए, जो गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। बेटी पढ़ाओ के लिए बजट बढ़ाने की जरूरत थी, जिसे घटा दिया गया । 20 प्रतिशत पैसे बेटी पढ़ाओ का लैप्स कर गया।
    आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री तानाशाह भी हैं और चोर भी हैं। इसलिए भाजपा सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस ने कोई सवाल नहीं किया, लेकिन जब मनमोहन सिंह ने कहा कि हमारे वक्त में सर्जिकल स्ट्राइक हुए, तो उस पर सवाल खड़ा किया जा रहा हैं। कांग्रेस का सपना प्रधानमंत्री बनना नहीं है, बल्कि एक ऐसी सरकार बनाने का है, जो किसानों, युवाओं, महिलाओं को सुरक्षा दे। मौके पर केएन त्रिपाठी, राजीव रंजन, ज्योति मथारू और संजय पासवान मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुद्धपोत आइएनएस विराट को बना दिया था प्राइवेट टैक्सी : मोदी
    Next Article दिल्ली ने हैदराबाद को हराया, क्वॉलिफायर-2 में चेन्नै से भिड़ंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version