आजाद सिपाही संवाददाता
तरहसी (पलामू)। नशा करना पति को मंहगा पड़ा। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेवती गांव निवासी पैरु भुइयां को उनके ही पत्नी ने धारदार टांगी से वार कर घायल कर दिया। उन्हें तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। अरका पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पवन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की सुबह आपसी विवाद में पत्नी ने टांगी से वार कर पति को घायल कर दिया। ग्रामीणों के मदद से घायल पति को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। पैसे के अभाव में परिजन उसे मेदिनीनगर नहीं ले जा पाये। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। समाचार लिखें जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गयी थी। पुलिस का कहना है कि किसी तरह के सूचना नहीं मिली है। पुलिस पता कर रही हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर पैरु भुइयां और उनके पत्नी में झगड़ा कर रहे थे। अचानक पैरु के पत्नी ने पास में रखें टांगी से पति पर वार कर दिया। जिससे पति के सिर में चोट लगी। घटना के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गयी। ग्रामीणों ने तत्काल 108 पर फोन कर एंबुलेंस मंगवाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। बताया जाता है कि पैरु भुइयां शराब का आशिक है। वे काम नहीं करते। पैरु के पत्नी उसे काम करने के लिए कह रही थी। यही बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया। इसी बीच गुस्से में आकर पत्नी ने पति पर टांगी से वार कर दिया। घायल पैरु भुइयां खतरें से बाहर है। वही कुछ लोगों के अनुसार पति-पत्नी दोनों शराब पीते है। गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार टांगी से वार कर पति को घायल कर दिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version