Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार-पंजाब की चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Top Story

    बिहार-पंजाब की चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 14, 2019Updated:May 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/ चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के बक्सर और सासाराम और पंजाब के चंडीगढ़ में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महामिलावटी जीत तो सकते नहीं, इसलिए गाली देकर ही अपने मन की भड़ास निकाल रहे हैं। ये केंद्र में कमजोर और मजबूर खिचड़ी बनाने के चक्कर में थे। सोच रहे थे कि मजबूर सरकार आयी, तो इन्हें सरकार को ब्लैकमेल करके जनता के पैसे लूटने का मौका मिल जायेगा।
    पीएम मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज गरीब मोदी-मोदी करता है तो महामिलावटियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा जाता है। कांग्रेस हो या राजद, इनकी सोच में ही खोट है। ये 21वीं सदी के भारत को नहीं समझ सकते। ये बिहार और देश को अंधेरे में ही रखना चाहते हैं।
    राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की इच्छा रखने वालों को, पत्थरबाजों को और उनके समर्थकों को खुला लाइसेंस देना चाहते हैं। ये महामिलावटी देश की अखंडता और सुरक्षा दांव पर लगाने निकले हैं। इन्हें रोकना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आपके इस उत्साह और समर्थन का परिणाम है कि छह चरणों के बाद विरोधी दलों की हालत पस्त है। उनके नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसलिए मोदी को गाली देने का कंपिटीशन तेज हो गया है।
    मेरे लिए देश ही मेरा परिवार है
    पीएम ने कहा कि आपका ये सेवक गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा, पांच साल से देश का प्रधानमंत्री है, लेकिन एक पल के लिए भी न मैं अपने लिए जिया हूं और न ही अपने रिश्तेदारों के लिए। मेरे लिए तो आप ही मेरा परिवार हैं। 130 करोड़ देशवासी, मेरा परिवार है।
    पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे सपूत सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं, तो ये आतंकियों की लाशें मांगते हैं। इसलिए गुस्से से भरा हुआ देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं। इसलिए देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। पीएम ने कहा, महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे, उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है। देश इन महामिलावट वालों से इतना गुस्सा क्यों है, इसका जवाब है वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार। उन्होंने कहा कि ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि आजादी के बाद इतने दशकों तक पूर्वी भारत को विकास की रोशनी से दूर रखा गया। महामिलावट की और एनडीए की राजनीति का अंतर स्पष्ट है। हम बिहार को लालटेन के युग से निकालकर एलइडी की दूधिया रोशनी तक लाये हैं। ये बिहार को लालटेन के युग में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबालाकोट स्ट्राइक के बाद अब भी डर से कांप रहा है पाकिस्तान
    Next Article गर्मी को लेकर अफसरों को निर्देश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च तेज, तीनों बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़

      August 10, 2026

      JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा घेराव : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को किया गया नजरबंद

      August 10, 2026

      हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा में 8,399 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित

      August 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च तेज, तीनों बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़
      • JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा घेराव : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को किया गया नजरबंद
      • असम में बाढ़ का कहर जारी, 10 जिलों के 456 गांव प्रभावित; नुकसान का आकलन शुरू
      • छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने सरकार से मांगा जवाब
      • 150 किलो की ‘महाकाल कांवड़’ बनी आकर्षण का केंद्र, कोलकाता से आई श्रद्धालुओं की टोली ने खींचा सबका ध्यान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version