Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रमजान में मुस्लिमों को रोजा नहीं रखने दे रहा चीन
    Top Story

    रमजान में मुस्लिमों को रोजा नहीं रखने दे रहा चीन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेइचिंग : चीन में पहले से ही भारी दबाव में रह रहे मुसलमानों की मुश्किल रमजान के पवित्र महीने में और बढ़ गई है। चीन के अधिकारी अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगुर समुदाय के लोगों के रोजा रखने पर भी पाबंदी लगा रहे हैं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मुसलमानों को सूर्यास्त से पहले खाने और पीने के लिए मजबूर किया जाता है जो रमजान में इस्लामिक नियमों के खिलाफ है। इसके विरोध में आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें दंडित किए जाने का खतरा बना रहता है।

    जानें कैसे करते हैं तंग
    म्यूनिख स्थित विश्व उइगुर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉल्कुन इसा ने कहा, ‘यह परेशान करने वाला और हमारी गौरवशाली परंपरा का अपमान है।’ उन्होंने बताया कि किस तरह से पश्चिमी चीनी क्षेत्र शिनजियांग में मुसलमानों द्वारा संचालित रेस्तरां को दिनभर खोलने के लिए मजबूर किया जाता है और उइगुर कामगारों को सरकार द्वारा संचालित कार्यस्थलों पर लंच ब्रेक के दौरान खाने और पीने के लिए तंग किया जाता है।

    आखिर इतने पर भी खामोश क्यों है सऊदी?
    इसा ने कहा, ‘कोई मना कैसे कर सकता है?’ इतना सब कुछ होने के बाद भी मुस्लिम बहुल देश लगभग पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। पश्चिमी देशों और अधिकार समूहों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद भी अगर ऐसी शांति है तो साफ है कि यह उनकी नीति है जिसके कारण वह चीन को नाराज नहीं करना चाहते हैं। चीन को लेकर मुस्लिम जगत में ज्यादातर नैरेटिव सऊदी अरब के द्वारा सेट किया जाता है, जिसका आर्थिक और धार्मिक दबदबा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के पांच विधायक रडार पर
    Next Article WC अभ्यास: धोनी-राहुल ने BAN पर दिलाई जीत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी

      May 14, 2025

      निजी विद्यालयों को तीन दिनों में आरक्षित सीटों पर नामांकन पूरा करने का निर्देश

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त
      • कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version