नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल-2019 के 51वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को सुपर ओवर में हरा दिया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए क्विंटन डि कॉक (नाबाद 69) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 5 विकेट पर 162 रन बनाए। जोरदार फॉर्म में चल रहे मनीष पांडे ने पारी के आखिरी गेंद पर सिक्स लगाते हुए हैदराबाद को 162 रनों पर पहुंचा दिया। इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। जहां हैदराबाद ने 8 रन बनाए, जबकि मुंबई ने पहली 3 गेंदों में ही 9 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
सुपर ओवर का रोमांच… सनराइजर्स हैदराबाद की पारी: 8/2
सुपर ओवर में हैदराबाद के लिए मनीष पांडे और मोहम्मद नबी बल्लेबाजी करने आए, जबकि मुंबई के लिए मैन ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी आक्रमण संभाला। पहली गेंद पर मनीष पांडे दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हुए गए। दूसरी गेंद पर गप्टिल ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने पुल शॉट खेलते हुए छक्का लगा दिया। अब बारी थी बुमराह की। उन्होंने अगली गेंद पर मोहम्मद नबी को बोल्ड कर हुए पारी समाप्त कर दी। इस तरह मुंबई को 9 रनों का लक्ष्य मिला।
मुंबई इंडियंस की पारी: 9/0
सुपर ओवर में मुंबई के लिए कायरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने आए, जबकि हैदराबाद के लिए राशिद खान ने गेंदबाजी आक्रमण संभाला। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर जोरदार प्रहार करते हुए छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर सिंगल लिया, जबकि पोलार्ड ने तीसरी गेंद पर आराम से 2 रन चुराते हुए मुंबई को जीत दिला दी।