Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सूरत: भीषण आग, कोचिंग में 20 छात्रों की मौत
    Top Story

    सूरत: भीषण आग, कोचिंग में 20 छात्रों की मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 25, 2019Updated:May 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सूरत: सूरत के एक कमर्शल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को आग लगने से 20 छात्रों की मौत हो गई। दरअसल, आग की लपटें देख कोचिंग पढ़ने आए छात्रों ने जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से कूदना शुरू कर दिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि कई बच्चों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। यह बिल्डिंग मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के पास सरथना इलाके में स्थित है। तक्षशिला कॉम्प्लेक्स नामक बिल्डिंग में कई दुकानें और कोचिंग सेटर्स हैं।

    घटना का विडियो भी सामने आया है जिसमें कई छात्र बिल्डिंग से कूदते दिखाई दे रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कुछ छात्रों की मौत आग से झुलसने और कुछ की मौत घबराहट में बिल्डिंग से कूदने के कारण हुई। दूसरी तरफ किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स के बर्न ऐंड ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।

    सूरत के पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार मिश्रा ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं है। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक CM विजय रुपाणी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घटना में जान गंवाने वाले हर छात्र के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है।

    घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
    इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सूरत में आग की घटना से बेहद व्यथित हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने के लिए कहा है।’

    घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हू: राहुल

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘सूरत (गुजरात) में हुए इस हादसे की खबर से बहुत दुःख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हू।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने मोदी को दी बधाई, जी-20 में होगी मुलाकात
    Next Article सूरत अग्निकांड: फायर विभाग की अनुमति के बाद ही शुरु हो सकेंगे ट्यूशन क्लास
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025

      इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version