Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तब्लीगी जमात की फंडिंग के 14 प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर
    Breaking News

    तब्लीगी जमात की फंडिंग के 14 प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 3, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जांच एजेंसियों ने संदेहास्पद विदेशी और घरेलू लोगों द्वारा तब्लीगी जमात के बैक खातों में भारी संख्या में फंड ट्रांसफर करने के साक्ष्य उजागर किए हैं, जिन्होंने सावधानीपूर्वक इसे छुपाने की कोशिश की और इस भारी वित्तपोषण ने भारत में इस इस्लामिक मिशनरी को गुप्त रूप से पांव पसारने में मदद की।

    आईएएनएस को मिले विवरण से पता चलता है कि कम से कम 14 खिलाड़ियों, जिनमें से कुछ विदेशों में है, ने जो घुमावदार रास्तों के जरिए हुए लेनदेन को छिपाने के लिए नियमित रूप से वित्तीय प्रणाली का उपयोग किया।

    प्रवर्तन निदेशालय(ईडी), दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, आयकर विभाग जमात प्रमुख मौलाना साद और उसके सहयोगियों द्वारा चलाए जा रहे बैंक खातों की जांच कर रहे हैं, ताकि पता चल सके कि मुख्य खिलाड़ियों द्वारा किए गए लेनदेन क्या बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली का उल्लघन हैं, क्योंकि कई मामलों में एक खाते में प्राप्त पैसे दूसरे खाते से 24 घंटे के अदंर आए थे

    एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘इस तरह के ट्रांसफर से संदेह होता है कि जमात के फंड के वित्तीय प्रणाली में प्रवेश करने के बाद इसे स्रोत से अलग किया जाता था। एक खाते से दूसरे खाते में राशि के ट्रांसफर से यह प्रतीत होता है कि इसे वैध बनाने की कोशिश थी। हम हवाला ट्राजंक्शन को खंगाल रहे हैं, जिसे सफलतापूर्वक प्रॉसेस किया गया होगा, या बैंकिंग प्रणाली में एकीकृत किया गया होगा।’

    मुख्य खिलाड़ी-

    यद्यपि अधिकतर मुख्य खिलाड़ी मौलाना साद से जुड़े हुए हैं, लेकिन मरकज प्रमुख पर अधिक ध्यान दिए बगैर उन खिलाड़ियों की जिम्मेदारी और उनके सावधानी पूर्वक अलग किया गया है।

    उदाहरण के लिए, जांच एजेंसी ने एक व्यक्ति नूर की भूमिका उजागर की, जो कि कथित रूप से एक हवाला एजेंट है।

    हालांकि इसका मुख्य संपर्क मौलाना साद नहीं है, बल्कि वह अब्दुल अलीम नाम के व्यक्ति के संपर्क में हैं, जो कथित रूप से जमात के खातों और करेंसी एक्सचेंज को देखता है।

    दूसरा मुख्य खिलाड़ी, अब्दुल रहीम है, जो अब्दुल अलीम से जुड़ा हुआ है और उस पैसे को जमात के लिए विभिन्न जगहों पर निवेश करता है।

    अधिकारी ने कहा कि मरकज के वित्त और अन्य गतिविधियों को देखने वाला साद का बेटा और संबंधी एक अन्य व्यक्ति रफतुल्लाह शाहिद के संपर्क में पाया गया, जो मरकज के वित्तीय लेनदेन को अन्य क्षेत्रों में निवेश करता है। इसके साथ ही शाहिद को वासिम के साथ संवाद करते पाया गया है, जो कथित रूप से एक एक ट्रैवल एजेंट है और जमात के लोगों को वीजा और पासपोर्ट मुहैया कराता है।

    इसके अलावा, ईडी श्रीलंका से मुफ्ती रिजवी द्वारा जमात के खाते में राशि ट्रांसफर की जांच कर रहा है।

    वहीं कनाडा में रहने वाले एक और व्यक्ति और सीधे साद के परिवार से जुड़े असलम की जांच की जा रही है। वह विदेश में कई व्यापारिक गतिविधियों में संलिप्त है।

    अधिकारियों के अनुसार, मुसर्लिन नाम के एक व्यक्ति भी कथित रूप से कई व्यापारिक गतिविधि को अंजाम देता है।

    इस तरह से फंड के कई परतों में आने की जांच शुरू की गई है।

    एक और व्यक्ति हारून की पहचान हुई है जो साद परिवार से सीधे जुड़ा हुआ है और प्राथमिक जांच से पता चला कि वह पूर्व सोवियत ब्लॉक से आने वाले वीजा और पासपोर्ट का ख्याल रखता था।

    उसका जमशाद नामक एक व्यक्ति से भी संपर्क है, जिसकी जांच ईडी कर रहा है।

    अधिकारी ने कहा, ‘कई चक्रों के अंदर चक्र है, जिसमें पूरा वित्तीय नेटवर्क समाहित है, जिससे राशि जेनरेट होती है और इसे वितरित किया जाता है। हमने सभी बैंक खातों, विदेश और देश के अंदर से प्राप्त राशि और आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी है। हालांकि ये उपलब्ध नहीं है।’

    वहीं तब्लीगी जमात के प्रवक्ता शाहिद अली का कहना है कि उन्हें कानून की प्रक्रिया में पूरा भरोसा है।

    उन्होंने कहा, ‘हम सभी वैधानिक और संवैधानिक निकायों का सम्मान करते हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘कोरोना खत्म नहीं होने वाला, इसके साथ जीना सीखना होगा – केजरीवाल
    Next Article सूरत से प्रवासी मजदूरों को ओडिशा ले जा बस दीवार से टकराई, 1 की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version