हज़ारीबाग। बड़कागांव उरीमारी के पोटंगा निवासी बिरजू मुर्मू के अपहरण एवं हत्या के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कार्तिक एस ने बताया कि इस मामले में किशन मुर्मू, बेधन उरांव, राजदास मांझी एवं बालेश्वर मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी बताया गया कि इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ बड़कागांव के नेतृत्व में टीम गठित कर इसका उदभेदन किया गया। एस पी ने बताया कि 27 मई को बिरजू मुर्मू की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशान देही पर पुलिस ने मृतक का शव एवं मृतक की बाइक भी बरामद कर लिया।
हत्या का कारण मृतक का गांव की महिला के साथ अवैध संबंध बताया गया है। पुलिस टीम में उरीमारी थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति, कृष्ण कुमार दुबे, लक्ष्मण सिंह सहित कई अन्य शामिल थे।